दिवाली पार्टी में भूमि पेडनेकर ने पहना ऐसा ब्लाउज, लोगों ने किया ट्रोल और कहा- उर्फी की तरह सब खोल लो
Bhumi Pednekar Trolled: भूमि पेडनेकर हाल ही में सोनम कपूर और आनंद आहूजा की दिवाली पार्टी में शामिल हुई थीं जहां उन्होंने काफी बोल्ड कपड़े कैरी किए हुए थे। इसके बाद से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
Bhumi Pednekar Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने दिवाली से पहले ही एक पार्टी की होस्टिंग की थी। उनकी इस दिवाली प्री पार्टी में बॉलीवुड और ग्लैमर इंडस्ट्री से कई सेलेब्स शामिल हुए थे। इसी बीच भूमि पेडनेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के चलते भूमि ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। दरअसल भूमि पेडनेकर हाल ही में सोनम कपूर और आनंद आहूजा की दिवाली पार्टी में शामिल हुई थीं जहां उन्होंने काफी बोल्ड कपड़े कैरी किए हुए थे। उनके इस बोल्ड अंदाज को देखर लोग हैरान हो गए हैं और भूमि के इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनके जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

दिवाली पार्टी में दिखा भूमि का बोल्ड लुक
आपको बता दें कि भूमि पेडनेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के घर पर आयोजित की गई दिवाली पार्टी में बड़े ही बोल्ड अंदाज में वाइट साड़ी और डिजाइनर ब्लाउज पहनकर पहुंची थीं। भूमि पेडनेकर पर ये बोल्ड एंड हॉट लुक काफी अच्छा लग रहा था लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इससे इंप्रेस नहीं हो पाए और भूमि को जमकर ट्रोल कर दिया। सोशल मीडिया पर भूमि के इन बोल्ड कपड़ों का मजाक उड़ाया जा रहा है।

रिविलिंग ब्लाउज ने मचाई हलचल
भूमि इस पार्टी में काफी स्टाइलिश अवतार में नजर आई थीं। उन्होंने इंडियन आउटफिट कैरी किया था, जो काफी ज्यादा बोल्ड था। सोनम कपूर की पार्टी में भूमि पेडनेकर सफेद कलर की साड़ी पहने हुए दिखीं, जिसके साथ काफी रिविलिंग ब्लाउज पेयर किया था। भूमि ने अपना लुक हल्के मेकअप और खुले बालों से पूरा किया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
भूमि पेडनेकर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो भूमि पेडनेकर अब फैशन को लेकर सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद को फॉलो करने लगी हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने कहा है कि भूमि अब उर्फी जावेद से प्रेरित हो गई हैं।

लोगों ने जमकर किया भूमि को ट्रोल
इस वीडियो को कई पैपराजी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- भूमि इन कपड़ों में कितनी असहज महसूस कर रही हैं। उनके चेहरे पर ये साफ दिखाई दे रहा है।वहीं एक और यूजर ने लिखा है- उर्फी जावेद का असर साफ नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भूमि पेडनेकर को ऐसे कपड़े पहनने के लिए घेर लिया है।

इन फिल्मों में आएंगी नजर
आपको बता दें कि भूमि पेडनेकर की आखिरी बार फिल्म 'रक्षा बंधन' में देखा गया था। भूमि पेडनेकर अब जल्द ही फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में विक्की कौशल और कियारा आडवाणी के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह 'भीड़', 'भक्षक', 'द लेडी किलर' और 'अफवाह' जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications