इंस्टाग्राम पर भूमि पेडनेकर ने पोस्ट की ऐसी तस्वीरें, पार की बोल्डनेस की सारी हदें

भूमि पेडनेकर कभी देसी अंदाज में तो कभी हॉटनेस का तड़का लगाकर फैन्स का दिल जीतने में लगी रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर भूमि पेडनेकर ने कुछ फोटोज शेयर किए हैं।

मुंबई, 4 जुलाईः बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रक्षाबंधन' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। फिल्म 'रक्षाबंधन' में भूमि पेडनेकर के साथ अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। ये फिल्म रक्षाबंधन के पावन त्योहार पर यानी 11 अगस्त को रिलीज होगी। आपको बता दें कि भूमि पेडनेकर ने अपने दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'दम लगा के हईशा' से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और अब उन्होंने एक अलग और बड़ा मुकाम बना लिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर भूमि पेडनेकर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें वह काफी हॉट नजर आ रही हैं।

Recommended Video

    Bhumi Pednekar ने Bikini Top में ढाया कहर,बोल्डनेस की सारी हदें पार | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
    इंस्टाग्राम पर शेयर की हॉट तस्वीर

    इंस्टाग्राम पर शेयर की हॉट तस्वीर

    भूमि पेडनेकर न सिर्फ एक अच्छी एक्टिंग करती हैं बल्कि वह काफी खूबसूरत भी हैं। लोग भूमि पेडनेकर की जमकर तारीफ करते हैं। भूमि फिल्मों में एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। फैन्स उन्हें खूब पसंद करते हैं। भूमि पेडनेकर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। भूमि पेडनेकर कभी देसी अंदाज में तो कभी हॉटनेस का तड़का लगाकर फैन्स का दिल जीतने में लगी रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर भूमि पेडनेकर ने कुछ फोटोज शेयर किए हैं।

    जुलाई में मनाएंगी अपना जन्मदिन

    भूमि पेडनेकर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में भूमि पेडनेकर काफी हॉट नजर आ रही हैं। वहीं इन तस्वीरों में भूमि पेडनेकर की कातिलाना मुस्कुराहट भी उनके फैंस का दिल जीत रही है। अपनी इन बोल्ड तस्वीरों को शेयर करते हुए भूमि पेडनेकर ने कैप्शन में लिखा है- बर्थडे मंथ। आपको बता दें कि भूमि पेडनेकर का जन्मदिन 18 जुलाई को होता है। भूमि पेडनेकर के फोटोज और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं।

    एक्टर नवाजुद्दीन के बारे में कही ये बात

    एक्टर नवाजुद्दीन के बारे में कही ये बात

    जानकारी के अनुसार भूमि पेडनेकर अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' के बाद एक्टर नवाजुद्दीन के साथ फिल्म 'अफवाह' में नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर भूमि ने कहा था- नवाजुद्दीन हमारे सिनेमा के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। जब आप किसी ऐसे उम्दा एक्टर के साथ काम करें तो फिर आपको भी अपनी मेहनत दोगुना करनी पड़ती है। वहीं सुधीर सर के साथ मैं हमेशा से ही काम करना चाहती थी। फिल्म 'अफवाह' मेरे लिए और भी खास है क्योंकि अनुभव और भूषण के साथ मैं 'भीड़' के बाद दोबारा काम कर रही हूं।

    हिट फिल्मों के लिए हो रहीं तैयार

    हिट फिल्मों के लिए हो रहीं तैयार

    पिछले कुछ समय से भूमि पेडनेकर का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो गया है। भूमि अभी तक कई हिट फिल्में अपने नाम कर चुकी हैं। खबर है कि भूमि पेडनेकर जल्द ही 'मिस्टर लेले', 'रक्षाबंधन' और 'अफवाह' फिल्म में नजर आएंगी। 'मिस्टर लेले' में भूमि के साथ विक्की कौशल, 'रक्षाबंधन' में अक्षय कुमार और 'अफवाह' में नवाजुद्दीन सिद्दकी नजर आएंगे। इन दिनों भूमि फिल्म 'रक्षाबंधन' के प्रमोशन में बिजी हैं। भूमि के फैंस को फिल्म रक्षाबंधन का बेसब्री से इंतजार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+