Bhool Chuk Maaf: ओपनिंग डे पर 'भूल चूक माफ' का जलवा, राजकुमार राव की फिल्म ने पहले दिन की इतनी कमाई

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस वामिका गब्बी की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'भूल चूक माफ' गत 23 मई 2025 को सिनेमायगरों में रिलीज हो चुकी है।

फिल्म 'भूल चूक माफ' को पसंद कर रहे हैं लोग
इस फिल्म को लोगों से मिक्स्ड रिव्यू मिल रहे हैं, लेकिन फिल्म की शुरुआत अच्छी साबित हुई है। ऐसे में ये साफ पता चल रहा है कि दर्शक फिल्म को पंसद कर रहे हैं। आइए आपको बताते दहैं कि राजकुमार राव की फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितने रुपए का कारोबार किया है।

Bhool Chuk Maaf

'भूल चूक माफ' की पहले दिन की कमाई

-राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले विवाद का सामना करना पड़ा था। काफी मुश्किलों से जूझने के बाज ये फिल्म गत 23 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई है। इस फिल्म के साथ ही सूरज पंचोली की फिल्म 'केसरी वीर' भी रिलीज हुई है।

-वहीं इसे भूल चूक माक को अजय देवगन की 23 दिन पुरानी फिल्म 'रेड 2' से भी मुकाबला करना पड़ रहा है। इसके बावजूद 'भूल चूक माफ' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। फिल्म की ओपनिंग डे की कमाई ने मेकर्स को हैरान किया है।

-सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'भूल चूक माफ' ने रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर भारत में 6.75 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं 'भूल चूक माफ' ने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए हैं।

-राजकुमार राव की इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 6.75 करोड़ रुपए की कमाई के साथ एक या दो नहीं बल्कि साल 2025 की 10 फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात दे दी है। 'भूल चूक माफ' ने 'द डिप्लोमैट', 'क्रेजी', 'देवा', 'मेरे हसबैंड की बीवी', 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' जैसी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ा है।

'भूल चूक माफ' बनी राजकुमार राव की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म

फिल्म 'भूल चूक माफ' राजकुमार राव की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी बन गई है। इसने 'काई पो चे' (4.50 करोड़) के ओपनिंग डे के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। इसने 'जजमेंटल है क्या' (5.40 करोड़) और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' (5.71 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है और अब ये राजकुमार राव की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+