Bhool Bhulaiyaa 3: मंजुलिका बनकर फिर लौंटी विद्या बालन, कार्तिक आर्यन ने किया कंफर्म, शेयर किया वीडियो

Bhool Bhulaiyaa 3: साल 2023 में भूल भुलैया की दूसरी फ्रेंचाइजी रिलीज हुई थी। जिसमें अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। अब इस सुपरहिट फिल्म की तीसरी फ्रेंचाइजी चर्चा में बनी हुई है।

बता दें कि, भूल भुलैया 3 में इस बार तब्बू का पत्ता कट गया है। अब उनकी जगह एक बार फिर विद्या बालन मंजुलिका बनकर बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। जिसकी जानकारी खुद कार्तिक आर्यन ने दी थी। यानि की इस बार विद्या बालन अक्षय कुमार नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Kartik Aaryan

फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन पर लिखा, 'और ऐसा हो रहा है... आगे मंजुलिका भूल भुलैया की दुनिया में वापस आ रही है। विद्या बालन आपका स्वागत करने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं.. .इस दिवाली धूम मचने वाली है भूल भुलैया 3।'

अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए। वहीं कुछ फैंस ने अक्षय कुमार के कमबैक की भी डिमांड की। हालांकि इस बार अक्षय फिल्म में नजर नहीं आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी ने खुद इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि, 'फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी ने खुलासा किया है।'

अनीस ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, 'नहीं, अक्षय कुमार, 'भूल भुलैया 3' का हिस्सा नहीं हैं। मैं उनके साथ काम करने के लिए मर रहा हूं, लेकिन दुर्भाग्य से, मैं ऐसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं बना पाया हूं जहां हम साथ काम कर सकें। भविष्य में हम जरूर साथ काम करेंगे।' जानकारी के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू होगी। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं है। लेकिन फिल्म में विद्या बालन के कमबैक की खबर सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+