Bhool Bhulaiyaa 3: OTT पर कब रिलीज होगी 'भूल भुलैया 3'? जानें कहां देख सकेंगे ये फिल्म
Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल-भूलैया 3' ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़फाड़ कमाई की है। ये फिल्म गत 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ सिनेमाघरों में देखी गई थी।
फिल्म 'भूल भुलैया 3' की जबरदस्त कमाई
फिल्म 'भूल भुलैया 3' को अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' से भिड़ना पड़ा था। ऐसे में दोनों फिल्मों के क्लैश से इनकी कमाई पर असर डाला था। लेकिन 'भूल भुलैया 3' ने इन सबके बावजूद लोगों को थिएटर में खींचा और जबरदस्त कमाई की।

फिल्म 'भूल-भूलैया 3' के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार
ये फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में देखी जा रही है लेकिन कुछ लोग इसके ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि ये फिल्म ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होने वाली है। कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल-भूलैया 3' के ओटीटी पर रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म
अब फिल्म की ओटीटी रिलीज पर नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'भूल भुलैया 3' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जनवरी 2025 में रिलीज होगी। हालांकि फिल्म की स्ट्रीमिंग की कोई तारीख अभी तक तय नहीं हो पाई है।
जनवरी 2025 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी
कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि ये फिल्म जनवरी 2025 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इतना ही नहीं फिल्म के मेकर्स की ओर से भी अभी तक इसकी ओटीटी रिलीज पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
400 करोड़ रुपए का किया कारोबार
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की फिल्म भूल-भूलैया 3 गत 1 नवंबर 2024 यानी दिवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दुनिया भर में 400 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार किया है।












Click it and Unblock the Notifications