'मंजूलिका' के खौफ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, 2 दिनों में भूल भुलैया 3 ने की जबरदस्त कमाई, जानें कलेक्शन
Bhool Bhulaiyaa 3 Day 2: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है।
कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इस फिल्म ने रिलीज होते ही दो दिनों में रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 35.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं अब दूसरे भी फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ है।

रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म भूल भुलैया 3 ने दूसरे दिन 36.5 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली। इसका मतलब फिल्म ने दो दिनों में कुल 72 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस बीच फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 अजय देवगन की सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर लगातार कड़ी टक्कर दे रही है। फर्स्ट और सेकंड दिन का कलेक्शन मिलाकर सिंघम अगेन ने अब तक टोटल ₹ 85 करोड़ हो गया है। आने वाले दिनों में देखना होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारती है।
इससे पहले कार्तिक की फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉ़र्ड तोड़े थे और वह साल की सुपरहिट फिल्म बन गई थी। यही वजह है कि फैंस को इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म सिर्फ भारत में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लगातार नोट छाप रही हैं। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।
भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन के अलावा तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, राजपाल यादव और संजय मिश्रा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इससे पहले भूल भुलैया 2 में मंजुलिका की भूमिका तब्बू ने निभाई थी। लेकिन फैंस की डिमांड पर मेकर्स ने विद्या बालन की वापसी कराई है। ऐसे में 'भूल भुलैया 3' की रिलीज के बाद दर्शक इसपर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan से मिलने झांसी से मुंबई साइकिल चलाकर पहुंचा जबरा फैन, यूजर्स बोले-'पानी तो पूछ लेते'












Click it and Unblock the Notifications