Bhojpuri Films पर भड़के सुपरस्टार निरहुआ, 'पुष्पा 2 जैसी फिल्म बनाओ नहीं तो कोई नहीं जाएगा थिएटर में देखने'
Bhojpuri Films: एक समय में भोजपुरी फिल्मों के मार्केट ने जोर पकड़ा था और बिहार-यूपी में ये फिल्में खूब चलती थीं। हालांकि, कोरोना के बाद से इस इंडस्ट्री में लगातार गिरावट का दौर दिख रहा है। अब इस इंडस्ट्री के सुपरस्टार और पूर्व सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने भी मान लिया है कि भोजपुरी का मार्केट फिर से तैयार करना बहुत मुश्किल है। एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज लोगों के पास ओटीटी है, हर किसी के मोबाइल में मनोरंजन है। ऐसे में थिएटर तक वही फिल्में देखने लोग जाएंगे जो बहुत अच्छी होंगी।
निरहुआ ने कहा कि मनोरंजन के साधनों की कमी नहीं है। आप यूट्यूब पर शो देख सकते हैं, ओटीटी पर तमाम फिल्में हैं, साउथ से लेकर दुनिया भर की फिल्में हैं। अगर आप चाहते हैं कि लोग फिल्म देखने के लिए थिएटर तक आएं, तो पुष्पा 2 जैसी फिल्म बनानी होगी। ओटीटी के बावजूद पुष्टा 2 देखने के लिए लोग थिएटर पहुंचे थे।

निरहुआ बोले, 'Bhojpuri Films भी ओटीटी पर रिलीज हो'
निरहुआ ने कहा कि आज दो मिनट का गाना वायरल हो रहा है, लेकिन भोजपुरी फिल्में नहीं चल रही हैं। मेरा कहना है कि पहले पुष्पा 2 जैसी फिल्म बनाओ तभी लोग थिएटर देखने के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने कहा, 'अगर ऐसी फिल्में नहीं बना सकते हो, तो ओटीटी पर रिलीज कर दो और अपनी फिल्मों की लागत निकाल लो।' निरहुआ ने कहा कि आज वक्त बदल रहा है और यह समझना होगा।
यह भी पढ़ें: ये हैं भोजपुरी सिनेमा के सबसे अमीर एक्टर, ऐसे कमाई बेशुमार दौलत, अब मुंबई में होगी पैसों की बरसात
उन्होंने कहा कि पहले हम सब लोग मिलकर गांव के पोखर और नदी में नहाने जाते थे। आज हर घर में नल है, पानी पहुंच रहा है। अब त्योहारों पर लोग नदी में नहाने के लिए जा रहे हैं। फिल्मों का मार्केट भी ऐसे ही बदल रहा है। अब लोग ओटीटी पर फिल्में देख लेते हैं। अगर कोई बहुत शानदार फिल्म बनेगी तभी थिएटर तक जाएंगे।
भोजपुरी फिल्मों के मार्केट पर कई स्टार्स जता चुके हैं चिंता
निरहुआ ने कहा कि ओटीटी पर फिल्में रिलीज करना अच्छा विकल्प है, क्योंकि इससे लागत भी निकल जाएगी और भोजपुरी इंडस्ट्री का मार्केट भी बना रहेगा। बता दें कि भोजपुरी के कई स्टार्स खेसारी लाल, पवन सिंह वगैरह भी इस बात पर चिंता जाहिर करते रहे हैं कि इन फिल्मों का मार्केट पहले की तुलना में लगातार कम हो रहा है।
यह भी पढे़ं: 'मराठी नहीं बोलूंगा, चाहे जान ले लो', भोजपुरी स्टार पवन सिंह का बड़ा बयान, भाषा विवाद पर ये क्या कह दिया












Click it and Unblock the Notifications