भोजपुरी सिनेमा के सबसे अमीर एक्टर हैं पवन सिंह, ऐसे हुई पैसों की बरसात, कुल संपत्ति उड़ा देगी होश
Pawan Singh Net Worth: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार और फेमस सिंगर पवन सिंह अब एंटरटेनमेंट के साथ साथ राजनीति में उतरने की भी तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल खबर है कि पवन सिंह फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) में वापसी कर चुके हैं।
पवन सिंह ने की बीजेपी में वापसी
हालांकि पहले चर्चा थी कि पवन सिंह उपेन्द्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLM) का दामन थाम सकते हैं। लेकिन अब साफ हो गया है कि वह बीजेपी के साथ हैं।

भोजपुरी एक्टर्स की शानदार स्टारडम
भोजपुरी फिल्में और उनके गाने न सिर्फ उत्तर भारत बल्कि देशभर के दर्शकों के बीच खूब पसंद किए जा रहे हैं। इसका असर ऐसा हुआ है कि अब भोजपुरी एक्टर्स भी शानदार स्टारडम का लुत्फ उठा रहे हैं और मोटी रकम चार्ज करने लगे हैं।
भोजपुरी सुपरस्टार्स का जलवा
रवि किशन, मनोज तिवारी, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' जैसे कलाकारों ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। जहां रवि किशन ने भोजुपरी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है, वहीं खेसारी लाल यादव और पवन सिंह जैसे सितारों ने यूट्यूब और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर रिकॉर्डतोड़ व्यूज हासिल किए हैं।
सबसे दौलतमंद भोजपुरी स्टार हैं पवन सिंह
-इस समय अगर सबसे अमीर भोजपुरी स्टार की बात की जाए तो पवन सिंह का नाम सबसे ऊपर आता है। पवन सिंह न सिर्फ एक शानदार एक्टर हैं, बल्कि उनकी आवाज का जादू भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है।
-हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'स्त्री 2' में गाना गाकर सबका ध्यान खींचा। 'काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं' टाइटल वाला ये गाना काफी वायरल हुआ था और इससे उन्हें पैन-इंडिया पहचान भी मिली।
--पवन सिंह बिहार के आरा के रहने वाले हैं और उनके फैंस उनकी शानदार गायकी के कारण उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का पावर स्टार कहते हैं। पवन सिंह आज भोजपुरी सिनेमा की दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। उनका गाया गाना 'लॉलीपॉप लागेलू' दुनियाभर में मशहूर है।
1997 में पवन सिंह का पहला एल्बम 'ओढ़निया' वाली आया था। जिसके बाद 2004 में 'कांच कसैली' रिलीज हुआ। उनका सबसे मशहूर गाना 'लॉलीपॉप लागेलू' साल 2008 में रिलीज हुआ था, जिसने पवन सिंह की किस्मत बदल दी थी। इस गाने ने पवन सिंह को देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पहचान दिलाई।
कितनी है पवन सिंह की कमाई?
-पवन सिंह एक भोजपुरी फिल्म करने के लिए 40 से 50 लाख रुपये तक की फीस लेते हैं। वहीं एक गाने के लिए वह लगभग 1 से 2 लाख रुपये चार्ज करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पवन सिंह की कुल संपत्ति करीब 65 करोड़ रुपये है, जो उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे अमीर स्टार बनाती है।
-पवन सिंह एक गाने के लिए लगभग 20 से 30 लाख रुपये फीस लेते हैं। पवन सिंह का सालाना कमाई 3-5 करोड़ रुपये है। पवन सिंह के पास मुंबई और बिहार में करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी है। इसके अलावा उनके पास कई महंगी गाड़ियां भी मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications