Bhojpuri Movie: खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ मचा रही धूम, जानिए 3 दिनों में मिले कितने व्यूज़
Bhojpuri Film Rang De Basanti: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म 'रंग दे बसंती' थिएटर और टेलीविजन के बाद अब यूट्यूब पर भी धमाल मचा रही है। एस आर के म्यूजिक के बैनर तले बनी फिल्म को सिर्फ 3 दिनों में 5 मिलियन से ज्यादा दर्शकों ने यूट्यूब पर देखा है।
फिल्म के निर्माता रौशन सिंह और सह-निर्माता शर्मिला आर सिंह ने इस उपलब्धि को भोजपुरी सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है, जो कि अब ग्लोबल दर्शकों तक पहुंच रहा है। रौशन सिंह ने कहा कि, यह हमारे लिए गर्व की बात है 'रंग दे बसंती' को यूट्यूब पर बड़ी तादा में दर्शकों का प्यार मिल रहा है।

इस फिल्म की पैन इंडिया रिलीज और अब यूट्यूब पर सफलता से यह साबित होता है कि भोजपुरी सिनेमा की पहुंच और लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। 'रंग दे बसंती' भोजपुरी फिल्मों के इतिहास में खास चर्चा में रही, क्योंकि इसे पैन इंडिया स्तर पर बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया था।
फिल्म को देशभर के लगभग 250 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, जिसमें ओडिशा, राजस्थान, हरियाणा, अहमदाबाद, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, हैदराबाद, चेन्नई और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी इसे प्रदर्शित किया गया। यह भोजपुरी सिनेमा के लिए एक बड़ा कदम है, क्योंकि इससे पहले इतनी व्यापक रिलीज बहुत कम फिल्मों को मिल पाई है।
आपको बता दें कि फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है, जबकि खेसारी लाल यादव के साथ मुख्य भूमिकाओं में रति पांडे और डायना खान नजर आ रही हैं। फिल्म के अन्य कलाकारों में अमिताभ भट्टाचार्य, फिरोज खान, मास्टर ऋषभ यादव, राज प्रेमी, आमिर सरवर, अमित तिवारी, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैश, ज्योति कलश और रीना रानी शामिल हैं।
यूट्यूब पर फिल्म की कामयाबी के बाद, निर्माता रौशन सिंह और उनकी टीम भविष्य में भी भोजपुरी सिनेमा को और ऊंचाइयों पर ले जाने की योजना बना रहे हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म की लोकप्रियता ने दिखाया कि भोजपुरी सिनेमा के लिए वैश्विक दर्शकों की रुचि लगातार बढ़ रही है।
भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों ने फिल्म पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'रंग दे बसंती' की सफलता दर्शाती है कि भोजपुरी सिनेमा अब सिर्फ़ क्षेत्रीय सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे वैश्विक स्तर पर भी सराहा जा रहा है। यूट्यूब पर फिल्म की जबरदस्त लोकप्रियता इसका एक उदाहरण है।












Click it and Unblock the Notifications