Bhojpuri Song: प्रेमिका के प्यार में गुंजन सिंह ने तोड़े पहाड़, प्यार में बनें 'दशरत मांझी'
भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर और सिंगर का नया भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है। जिसका टाइटल है "प्यार में बनबौ दशरथ मांझी"।
बिहार, 17 जुलाई: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर गुंजन सिंह का नया गाना रिलीज होते ही फैंस के बीच छा जाता है। उनका कोई भी गाना जब भी यूट्यूब पर जारी किया जाता है तो उसे कुछ ही देर में लाखों व्यूज मिल जाते हैं। यही वजह है कि गुंजन सिंह के नए गानों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब इस बीच गुंजन का एक और नया रिलीज हुआ है। जिसका टाइटल "प्यार में बनबौ दशरथ मांझी" है।

गुंजन सिंह का नया गाना रिलीज
गुंजन सिंह अपने इस गाने में एक अनोखे तरीके से प्यार का इजहार करते हुए नजर आए। वीडियो में गुंजन छीनी हथौड़ी से पहाड़ तोड़ते हैं और अपनी प्रेमिका से कहते हैं मैं तुम्हारे प्यार में दशरथ मांझी बन गया हूं, तुम मेरी फगुनिया बन जाओ। इस वीडियो सॉन्ग को अपनी खास शैली में गुंजन सिंह ने गाया है। इस गाने की शुटिंग पहाड़ की लोकेशन में की गई है। गुंजन का ये गाना यूट्यूब पर "प्यार में बनबौ दशरथ मांझी" से रिलीज किया गया है।
महिमा सिंह संग दिखी बेहतरीन कैमिस्ट्री
वीडियो सांग प्यार में बनबौ दशरथ मांझी फैंस को काफी पसंद आने वाला है। इस गाने को गायक गुंजन सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं कलाकार गुंजन सिंह और महिमा सिंह की इसमें बेहतरीन कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। इस गाने के गीतकार सौरभ सोलंकी, संगीतकार आर्या शर्मा हैं। वीडियो निर्देशक आर्यन देव हैं। गुंजन सिंह का ये गाना सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। यहां देखिए वीडियो












Click it and Unblock the Notifications