Bhojpuri Film:'जया' में दया शंकर और माही का दिखेगा अलग किरदार, भावुक कर देगी कहानी
Bhojpuri Film Jaya News: भोजपुरी इंडस्ट्री की बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म जया जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इस फिल्म के रिलीजिंग डेट अब सामने आ चुकी है। जी हां कई दिनों से दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
दर्शकों के इंतजार को खत्म करते हुए वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी और फिल्म मेकर रत्नाकर कुमार ने फिल्म के रिलीज की घोषणा कर दी है। भोजपुरी अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और बॉलीवुड अभिनेता दया शंकर पांडे के अभिनय से सजी फिल्म जया 9 फरवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शन को तैयार है।

भोजपुरी फिल्म जया के ट्रेलर ने सभी को हिला के रख दिया है। इस ट्रेलर में एक ऐसी कहानी का चित्रण किया गया है जो हर किसी के जहां में बैठ गई है। ट्रेलर को रिलीज हुई महज कुछ ही दिनों में 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 16 हजार के करीब लाइक्स भी मिल चुके है।
ट्रेलर को दर्शकों का भरपूर प्यार और दुलार मिल रहा है। 3 मिनट 53 सेकेंड के इस ट्रेलर में आपको दिल छू लेने वाली कहानी की झलक देखने को मिलेगी। कहानी एक जया की है, जिसके दिल में बनारस बसा है। वो लाइफ में कुछ करना चाहती हैं लेकिन समाज की सच्चाई उसका सपना तोड़ देती है।
समाज का ओछापन उसे उसकी जाति का एहसास दिलाता है। उसे जिससे प्यार है, वो ऊंची जाति है। इस प्यार के बदल उसे सिवाय तिरस्कार के और कुछ नहीं मिलता है। इसके बाद जया को क्या और कितने संघर्षों से गुजरना पड़ता है, फिल्म यही दिखाती है।
जाति भेदभाव के गंभीर मुद्दे को लेकर बनी जया ने हर किसी को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है की आज भी समाज में ऐसा कुछ होता है क्या। यह फिल्म महिला समाज और जाति के द्वंद्व पर चोट करती नजर आ रही है। यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ पुरानी धारणाओं को भी तोड़ने का दावा करती है।
फिल्म मेकर रत्नाकर कुमार ने कहा कि यह फिल्म 9 फरवरी को पूरे भारत मे एक साथ रिलीज की जा रही है। यह फिल्म समाज के लिहाज से महत्वपूर्ण है। मैं दर्शकों से अपील करूंगा की वे इसे देखने सिनेमाघरों में जरूर आये क्योंकि जया एक ऐसी कहानी है। जो समाज में आज भी हो रहे भेद भाव पर व्यंग करती है।
इसमें महिला सशक्तिकरण को भी बहुत सुंदर तरीके से माही श्रीवास्तव ने पेश किया है। इसकी कहानी बाकई आम फिल्मों से हट के है। माही ने कहा कि मेरी फिल्म सिनेमाघरों में आने को तैयार है फ़िल्म में आपको एक बिन ब्याही के संघर्ष की कहानी देखने को मिलेगी। जो आपको हर तरह हिलाकर रख देगी।
फिल्म में आपको एक्शन, ड्रामा और रोमांस भी देखने को मिलेगा। वही जया में आपको एक कॉलेज गर्ल से लेकर श्मशान में काम करने वाली महिला की कहानी देखने को मिलेगी। दया शंकर पांडे ने दर्शकों से फिल्म को सिनेमाघरों में आ कर देखने की अपील की है। अगर अच्छी फिल्मों को दर्शकों सपोर्ट मिलता है, तो जम जैसे कलाकारों को और भी अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications