ब्लैक डिजाइनर साड़ी और ब्रालेट में भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता महारा ने दिए कातिलाना पोज, लोग हुए दीवाने
लेटेस्ट फोटोशूट में श्वेता महारा डिजाइनर स्टाइलिश साड़ी में नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
बिहार, 15 जूनः भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता महारा न सिर्फ अच्छी एक्टिंग करती हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। श्वेता महारा एक्ट्रेस अपने म्यूजिक वीडियोज से रीजनल सिनेमा को ऊंचाइयों पर पहुंचाने में लगी हैं। उन पर फिल्माए गए लगभग सभी भोजपुरी गाने ब्लॉकबस्टर साबित हुए हैं और हमेशा ही यूट्यूब पर ट्रेंड करते रहते हैं। श्वेता म्यूजिक वीडियोज में एक्टिंग करने के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें, वीडियोज और रील्स बनाकर फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिनमें वह हॉट नजर आ रही हैं।
म्यूजिक वीडियोज में नजर आता है देसी स्टाइल
आपको बता दें कि ज्यादातर समय श्वेता महारा अपने भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज में देसी स्टाइल वाली साड़ी में ही दिखती हैं लेकिन उनका ग्लैमरस स्टाइल सबको दीवाना बना देता है। अपने लेटेस्ट फोटोशूट में श्वेता महारा डिजाइनर स्टाइलिश साड़ी में नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इन फोटोज को खूब पसंद कर रहे हैं।

साड़ी और ब्रालेट में ढाया कहर
ब्लैक कलर की साड़ी और स्किन कलर के ब्रालेट में उनका मॉडर्न लुक लोगों को घायल कर रहा है। श्वेता अपने इस कातिलाना लुक से इंटरनेट पर आग लगा रही हैं। उनके इस अंदाज में काफी कॉन्फिडेंस नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में श्वेता के गॉर्जियस लुक की उनके फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। उनके फैंस तस्वीरों पर कमेंट करते हुए उन्हें बला की खूबसूरत कह रहे हैं।

लोग कर रहे हैं तारीफ
सोशल मीडिया पर श्वेता महारा के अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं। लोगों को उनकी वीडियोज और फोटोज बहुत पसंद आते हैं। वह ज्यादा भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज में नजर आती हैं जिन्हें लाखों व्यूज मिलते हैं। श्वेता के म्यूजिक वीडियोज पार्टीज की जान होते हैं। बिहार में लोग उनके गानों पर थिरकते नजर आते हैं।

नए म्यूजिक वीडियो के टीजर ने मचाई धूम
भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता महारा इन दिनों पहाड़ी सॉन्ग 'पुलिस' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस म्यूजिक वीडियो का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। पुलिस के लुक में श्वेता जबरदस्त दिखाई दे रही हैं। लोगों को उनका ये अंदाज बहुत पसंद आया है।












Click it and Unblock the Notifications