भोजपुरी एक्ट्रेस निशा दुबे ने खेसारी लाल के गाने पर ऐसे हिलाई कमर, देखते रह गए लोग
एक्ट्रेस निशा दुबे भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के गाने 'नथुनिया' पर कातिलाना मूव्स दिखा रही हैं।
बिहार, 14 जलाईः भोजपुरी एक्ट्रेस निशा दुबे अपनी शानदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी कातिलाना अदाकारी के लिए भी जानी जाती हैं। उनका कोई भी गाना या म्यूजिक वीडियो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता है। फैंस उनके हॉट डांस और एक्सप्रेशंस के दीवाने हैं। इन दिनों निशा दुबे अपने अपकमिंग सावन म्यूजिक वीडियो को लेकर बिजी हैं। ऐसे में अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उनका ये डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

वायरल हो रहा है हॉट डांस वीडियो
निशा दुबे ने अपना डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निशा दुबे भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के गाने 'नथुनिया' पर कातिलाना मूव्स दिखा रही हैं। इस वीडियो में वह रेड कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। उनके शानदार डांस स्टेप्स देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। इस वीडियो में उनकी खूबसूरती लाजवाब लग रही है। उनकी लचकती कमर सबको अपना दीवाना बना रही है। फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनके इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- यूपी बिहार हिला दिया रे बाबा। वीहं एक और यूजर ने लिखा है- सबसे अलग सबसे सुंदर पेशकश होती है आपकी।
यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है खेसारी का गाना
आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव का गाना 'नथुनिया' यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस अर्शिया अर्शी ने परफॉर्म किया है। इस म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस की बोल्ड अदाओं को फैंस ने काफी पसंद किया था। इस गाने के वीडियो को अब तक 127 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका ह। वहीं इसे 1.2 मिलियन लाइक्स मिले हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है। गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और कंपोजर कन्हैया कुमार यादव हैं।












Click it and Unblock the Notifications