बवाल मचाने आ गया रवि किशन का 'अभियो उहे टेस्ट बा' गाना, अंजना सिंह के साथ किया रोमांस
रवि किशन का नया वीडियो सॉन्ग रिलीज किया गया है, जिसमें एक्टर अंजना सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। इस गाने का नाम ‘अभियो उहे टेस्ट बा’ है।
मुंबई, 27 जून: भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर रवि किशन का नया वीडियो सॉन्ग रिलीज किया गया है, जिसमें एक्टर अंजना सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। इस गाने का नाम 'अभियो उहे टेस्ट बा' है। रिलीज होने के बाद से ही सॉन्ग को दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रवि किशन और अंजना सिंह के बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

रवि किशन का नया सॉन्ग
बताते चलें कि रवि किशन गोरखपुर से बीजेपी सांसद हैं। एक्टर वैसे तो हमेशा ही समाजसेवा में व्यस्त रहते हैं लेकिन फिर भी अपने बिजी शेड्यूल में से समय निकालकर सिनेमा में भी काम करते हैं। ऐसे में हाल ही में एक्टर का नया वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ है, जिसमें वे एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ नजर आ रहे हैं।
दर्शकों को खूब भा रहा गाना
रवि किशन का ये सॉन्ग भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में रवि किशन और अंजना सिंह को रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। गाने में दोनों की कैमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। गाने को अब तक 60 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में अंजना को शादीशुदा लिबास में देखा जा सकता है। रवि किशन भी कुर्ता पायजामा में कमाल लग रहे हैं।
इस फिल्म का है रवि किशन का गाना
आपको बता दें कि रवि किशन का ये गाना भोजपुरी फिल्म मेरा भारत महान का है। इस गाने को इंदु सोनाली और छोटे बाबू ने अपनी आवाज दी है। इसके साथ ही इसके लिरिक्स विनय निर्मल ने लिखे हैं। इसका निर्माण वी प्रांजल फिल्म क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले हुआ है। इसके प्रोड्यूसर विपुल सत्यजीत राय और सत्यजीत राय हैं। इसके साथ ही डायरेक्टर देवेंद्र तिवारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications