Akansha Dubey: सुसाइड से एक रात पहले आकांक्षा दुबे के साथ होटल में आया शख्स कौन था? 17 मिनट कमरे में रहा फिर..

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के सुसाइड से हर कोई हैरान है। 25 साल की उम्र में एक्ट्रेस का ऐसे अचानक खुदकुशी कर लेना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है।

Akansha Dubey

Akansha Dubey Last Night: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने 25 साल की उम्र में 26 मार्च को सुसाइड कर लिया। एक्ट्रेस की मौत से भोजपुरी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। आकांक्षा दुबे का यूं मौत को अचानक गले लगा लेना हर किसी के मन में कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। क्योंकि सुसाइड से कुछ घंटे पहले तक एक्ट्रेस बिल्कुल ठीक थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी कई सारी वीडियो शेयर की हैं जिसे देख हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक्ट्रेस को अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला लेना पड़ा?

आकांक्षा दुबे को होटल पहुंचाने कौन आया था?

आकांक्षा दुबे को होटल पहुंचाने कौन आया था?

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड से एक दिन पहले शनिवार यानी 25 मार्च की रात कहां थी और वह किसके साथ थीं? इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उस रात आकांक्षा दुबे किसी की बर्थडे पार्टी में गई थीं। जिसके बाद रात करीब 2 बजे एक लड़का उन्हें छोड़ने होटल तक आया।

उन 17 मिनट में क्या कुछ हुआ?

उन 17 मिनट में क्या कुछ हुआ?

जानकारी के मुताबिक, ये शख्स करीब 17 मिनट तक आकांक्षा के साथ उनके कमरे में रहा और उसके बाहर निकलने के बाद आकांक्षा के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। अब पुलिस उस लड़के की तलाश में जुट गई है। पुलिस एक्ट्रेस के फोन कॉल के रिकॉर्ड से उस लड़के को ढुंढ़ने का संभव प्रयास कर रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने उसको ढूंढने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। लेकिन, अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि उस शख्स ने अपना फोन भी ऑफ कर दिया है। जिसकी वजह से पुलिस को उसे ढुंढ़ने में नाकामयाब रही। बता दें कि आकांक्षा दुबे अन्य क्रू मेंबर के साथ वाराणसी के एक होटल में ठहरी हुई थीं।

रविवार को आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड

रविवार को आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जब होटल के मैनेजर ने अगले दिन एक्ट्रेस के कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वह नहीं खुला तो पूरा स्टाफ परेशान हो गया। उनके कमरे की लाइट भी जल रही थी और बाथरूम का नल भी खुला हुआ था। जिसके बाद मास्टर की से कमरा खोला गया तो आकांक्षा का शव पंखे से लटका मिला। जिसकी जानकारी फिर वाराणसी पुलिस को दी गई।

आकांक्षा दुबे का आखिरी पोस्ट वायरल

आकांक्षा दुबे का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस हंसते-मुस्कुराते भोजपुरी गाने में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। ये वीडियो उन्होंने सुसाइड करने से 16 घंटे पहले पोस्ट की थी। ऐसे में आकांक्षा की खुदकुशी की वजह का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। फिलहाल सभी भोजपुरी सितारे उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Recommended Video

      Akansha Dubey Death: आकांक्षा दुबे ने पवन सिंह के साथ गाना रिलीज होने से पहले उठाया कदम

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+