Bhojpuri Video: आम्रपाली और निरहुआ के गाने 'गोदनवा' ने तोड़े रिकॉर्ड, Youtube पर पार हुए इतने मिलियन व्यूज

Bhojpuri Video

Bhojpuri Video: निरहुआ और आम्रपाली दुबे के गाने और फिल्में तो फैन्स को वैसे भी बेहद पसंद हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में अगर किसी स्टार कपल को प्यार मिला है वह हैं निरहुआ और आम्रपाली। बता दें कि ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ ही दोनों की ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री भी देखने को मिलती है। आम्रपाली तो कई बार यह कह चुकी हैं कि वह निरहुआ संग ब्याह रचाना चाहती हैं, लेकिन शादीशुदा होने की वजह से निरहुआ अपने कदम पीछे कर लेते हैं, लेकिन निरहुआ यह भी कह चुके हैं कि अगर उन्हें दूसरी शादी करने की अनुमति मिल जाएगी तो वह जरूर आम्रपाली संग फेरे लेना चाहेंगे।

इंटरनेट पर छा गई निरहुआ-आम्रपाली की जोड़ी

बता दें कि दोनों ने एक साथ कई फिल्में की हैं। वहीं हाल ही में दोनों की फिल्म 'फसल' का एक गाना 'गोदनवा' इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों के गाने में दोनों के बीच गहरी प्यारी भरी बातें चल रही हैं। देसी रंग में रंगी इस जोड़ी की केमिस्ट्री फैन्स का दिल जीत रही है। आम्रपाली का सादगी भरा अंदाज और निरहुआ का नखरीला अंदाज इस गाने में चार चांद लगा रहा है। आम्रपाली इस गाने में अपने पति के खुश रहने की कामना करती नजर आ रही हैं।

यूट्यूब पर धूम मचा रहा गाना

दोनों का यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। दो साल पहले अपलोड किए गए इस गाने पर अभी तक 60 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। बता दें कि इस गाने को पराग पाटिल ने डायरेक्ट किया है। प्रेम राय ने प्रोड्यूस किया है। इस गाने में आम्रपाली, निरहुआ के अलावा संजय पांडे, विनित विशाल, अयाज खान, अरुण गिरी और त्रिशा सिंह नजर रहे हैं। इस गाने के सिंगर्स की बात करें तो इस गाने में चार चांद लगाने के लिए आलोक कुमार, कल्पना पटवारी, नीलकमल सिंह, प्यारे सिंह राजपूत, ममता राउत और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+