हनीमून पर निधि झा की तरफ इशारा कर बीवी को लेकर एक्टर यश कुमार ने दिया ज्ञान! देखिए वीडियो

नई दिल्ली, 13 मई: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा और लूलिया के नाम से मशहूर निधि झा 02 मई को भोजपुरी स्टार यश कुमार संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के बाद से ही निधि झा का लुक पूरी तरह से बदल गया हैं और उनका यह बदला-बदला सा लुक उनके फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है। शादी के बाद निधि झा अपने पति यश कुमार संग मालदीव में है और अपना हनीमून एंजॉय कर रही हैं।

निधि झा की तरफ इशारा कर ये क्या बोल गए यश कुमार

निधि झा की तरफ इशारा कर ये क्या बोल गए यश कुमार

हनीमून एंजॉय कर रहे भोजपुरी स्टार यश कुमार ने मालदीव से एक फनी वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। यश कुमार ने वीडियो को इंस्टा पर पोस्ट करते हुए कैप्शन भी लिखा है। यश ने लिखा, 'ध्यान से मत सुनो'। तो वहीं, इस वायरल वीडियो को सुनने के बाद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आपको बता दें कि इस फनी वीडियो को अभी तक 18 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है और 24 हजार से ज्यादा इस वीडियो पर अभी तक लाइक आ चुके हैं।

क्या है इस फनी वीडियो में आप भी सुनिए

इस वीडियो में भोजपुरी एक्टर यश कुमार कहते है कि, 'अगर आपकी पत्नी आपका कहना नहीं मानती तो इतना ध्यान से मत सुनो, किसी की पत्नी नहीं मानती।' इसके बाद निधि झा की तरफ इशारा कर बोले 'इसका कोई इलाज नहीं।' तो वहीं, यश कुमार के इस फनी वीडियो 187 कमेंट भी आए है। एक यूजर ने लिखा है कि लगता है कि आपकी पत्नी खाना नहीं बनाती। तो दूसरे यूजर ने लिखा है बहुत सही। वहीं, कई यूजर्स ने स्माइली और हार्ट का इमोजी भेजी है।

'अकेला थोडे हूं': यश कुमार

इससे पहले भी यश कुमार ने अपनी पत्नी निधि झा के साथ फनी वीडियो शेयर किया है। जिसमें यश कुमार कहते है 'अकेला थोड़े हूं, मुश्किल है मेरे साथ।' इस दौरान वह कैमरे को अपनी पत्नी निधि झा की तरफ कर देते है और बैक ग्राउंड में एक गाना भी चल रहा है। गाना के बोल है 'ना छेड़ो हमें हम सताए हुए है।'

अच्छी बीवी के ऊपर यह क्या बोल गई निधि झा

भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने एक फनी वीडियो भी अपने इंस्टा पर शेयर किया है। इस फनी वीडियो में निधि झा ने कहा कि इस दुनिया में अच्छी बीवी नहीं पाई जाती है। दरअसल, निधि झा ने यह फनी वीडियो जोश ऐप के लिए बनाया है। इस वीडियो में निधि झा बोल रही है कि अच्छी बीवी ना ही शॉपिंग के लिए बोलती हैं..ना घूमने के लिए बोलती है ना ही तंग करती है ना ही शक करती है और ना हर बात पर कॉल करती है और ना ही इस दुनिया में पाई जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+