क्या भोजपुरी स्टार पवन सिंह कर रहे हैं तीसरी शादी? दूसरी पत्नी का रिकॉर्डिंग वायरल, हुआ ऐसा बवाल

Pawan Singh Marriage: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते है। अब एक बार फिर से पवन सिंह अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं।

पवन सिंह की तीसरी शादी को लेकर हुआ हंगामा
खबर है कि पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति के साथ उनके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं। इससे पहले भी ज्योति और पवन के बीच अनबन की खबरें आई थीं। उस समय ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। हालांकि बाद में सबकुछ ठीक हो गया था।

Pawan Singh Marriage

पवन सिंह और ज्योति के बीच अनबन की खबर
पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति ने तलाक के लिए अर्जी दे दी थी लेकिन फिर धीरे-धीरे चीजें ठीक हुई थीं। उसके बाद पवन सिंह और ज्योति फिर से एक साथ आ गए थे। ज्योति ने पवन के लिए चुनाव प्रचार भी किया था लेकिन अब एक बार फिर से दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं।

ज्योति की कॉल रिकॉर्डिंग हुई वायरल
पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति की एक कॉल रिकॉर्डिंग इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। गोल्डमाइन न्यूज भोजपुरी के मुताबिक, इस कॉल रिकॉर्डिंग में ज्योति फोन पर किसी से बात कर रही हैं। कॉल में मौजूद शख्स ज्योति और पवन सिंह का पैचअप करवाने की कोशिश कर रहा है।

ज्योति के मैसेज का रिप्लाई नहीं दे रहे पवन सिंह
लीक हुई कॉल रिकॉर्डिंग में ज्योति कहती हैं- जब वो ललाए थे तो क्यों तलाक दे रहे हैं। पत्नी और बच्चे के लिए ललाए हैं तो क्यों तलाक दे रहे हैं। क्यों नहीं ढंग से रह रहे हैं। आप पूछिए पवन जी से कि ज्योति फोन कर रही है तो क्या वो ज्योति का फोन उठा रहे हैं? आप ज्योति के मैसेज का रिप्लाई दे रहे हैं।

जनवरी 2025 में पवन सिंह की तीसरी शादी!
ज्योति ने आगे कहा- पवन सिंह के परिवार की तरफ से ही हमें पता चला था कि आगे जनवरी में उनकी शादी होने वाली है। मेरी तो पूरी दुनिया उजड़ गई है। आप बताइए अगर हमें उनसे थोड़ी सी भी दिक्कत होती तो हम चुनाव में जाते क्या? मेरे पैर में छाला पड़ा था। मेरी तबियत खराब थी, चला नहीं जा रहा था, फिर भी मैं धूप में घूमी हूं, उनके लिए। अगर मुझे प्यार न होता तो इतना क्यों करती मैं।

पवन सिंह की पहली शादी
आपको बता दें कि भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने ज्योति से साल 2018 में शादी की थी। ज्योति से पवन सिंह की दूसरी शादी की है। पवन सिंह की पहली पत्नी ने फांसी लगाकर सुसाइड किया था जिसके बाद खूब बवाल मचा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+