Bhojpuri Movie: निरहुआ का तूफान! इस एक्शन ड्रामा फिल्म ने रचा इतिहास, 354 मिलियन पार कर हिलाया भोजपुरी सिनेमा

Bhojpuri Movie: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी फिल्म जिसने यूट्यूब की दुनिया में आते ही धमाल मचा दिया। इस फिल्म के एक्टर की है ऐसी दीवानियत की करोड़ों में पहुंच गई व्यूज की संख्या... तोड़ दिए यूट्यूब पर भोजपुरी फिल्मों के सारे रिकॉर्ड। यह हैं भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2'। जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तब भी इस फिल्म ने धूम मचा दी थी वहीं फिल्म रिलीज के आठ साल बाद भी यह फिल्म फैन्स के दिलों पर राज कर रही है।
बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखने के बाद यूट्यूब पर धमाल
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2' में आपको निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे और संचिता बनर्जी आपको लीड रोले में नजर आएंगी। वैसे भी फैन्स को निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी बेहद पसंद है। इस फिल्म में एक्शन और ड्रामा का बेहतरीन तालमेल दर्शकों को काफी पसंद आया जिसकी वजह से यह फिल्म ना केवल बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी बल्कि इस फिल्म ने तो यूट्यूब पर भी धमाल मचा दिया है।
यूट्यूब पर पार हुए 354 मिलियन व्यूज
इस फिल्म के गानों को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला और गाने भी यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में बने रहते हैं। वही फिल्म की बात करें तो यह फिल्म आपको यूट्यूब पर 'वेब म्यूजिक' नाम के चैनल पर देखने को मिल जाएगी। यह फिल्म 26 नवंबर 2017 को यूट्यूब पर रिलीज़ हुई थी और दर्शकों ने इस फिल्म को इतना सराहा की इस फिल्म के व्यूज 354 मिलियन के बड़े आंकड़े को पार कर चुके हैं। यह आंकड़ा भोजपुरी सिनेमा की अन्य कई फिल्मों पर आए व्यूज से कई ज्यादा है। निरहुआ हिंदुस्तानी एक फिल्म नहीं है बल्कि इसके कई पार्ट्स रिलीज किए जा चुके हैं। मगर वह इतनी सफलता प्राप्त नहीं कर सकीं जितनी सफलता 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2' ने हासिल की। बता दें कि इस फिल्म का डायरेक्शन मंजुल ठाकुर ने किया है। वहीं म्यूजिक छोटे बाबा और मधुकर ने दिया है। लिरिक्स की बात करें तो प्यारे लाल यादव, श्याम देहाती, आजाद सिंह और संतोष पुरी ने लिखे हैं।












Click it and Unblock the Notifications