Poonam Dubey ने 'San Sanana' सॉन्ग पर किया करीना कपूर जैसा डांस, क्या आपने देखा ये VIDEO

मुंबई, 04 सितंबर: भोजपुरी सिनेमा की हॉट एवं दिलकश अदाकारा पूनम दुबे (Poonam Dubey) ने अपने अभिनय और डांस के जरिए लाखों दर्शकों को अपना दीवाना बनाया हुआ हैं। पूनम इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है, इसके चलते उनके फैंस भी उन्हें काफी पसंद करते हैं। हाल ही में पूनम दुबे ने इंस्टाग्राम पर डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के सॉन्‍ग 'सन सना नाना' पर ठुमके लगा रही है।

'सन सना नाना' सॉन्ग पर किया पूनम दुबे ने डांस

'सन सना नाना' सॉन्ग पर किया पूनम दुबे ने डांस

पूनम दुबे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में वो ट्रेडिशनल कपड़ों में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। पूनम दुबे ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर एक दिन पहले ही अपलोड किया है, जिसमें वो करीना कपूर के सॉन्ग 'सन सना नाना' पर डांस कर रही हैं। साल 2021 में आई 'अशोका' फिल्म के इस गाने पर पूनम दुबे का अंदाज न सिर्फ देखने लायक है, बल्कि उनकी दिलकश अदाएं देख फैंस आंहे भर रहे हैं।

पिंक ड्रेस में कमाल कर रही है पूनम दुबे

इंस्टाग्राम अकाउंट पर भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे ने इस वीडियो को एक दिन पहले ही अपलोड किया है, जिसे अभी तक 19 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लगभग 2,618 से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है। पिंक कलर की ड्रेस में पूनम इसमें कमाल लग रही हैं। देखकर लग रहा है इस वीडियो को किसी शूट के लोकेशन पर ही बनाया है, जो अब वायरल हो रहा है। बता दें कि पूनम दुबे ने इस वीडियो को कई लोगों को टैग भी किया है।

पूनम दुबे का 'नैंना से नींद उड़ जाला' सॉन्ग हुआ रिलीज

पूनम दुबे का 'नैंना से नींद उड़ जाला' सॉन्ग हुआ रिलीज

पूनम दुबे का नया गाना 'नैंना से नींद उड़ जाला' रिलीज हो गया है और यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है। यह गाना भोजपुरी फ‍िल्‍म दिल तेरा आशिक का है जिसे पूनम दुबे और राकेश मिश्रा पर फ‍िल्‍माया गया है। गाने के बोल मुन्‍ना दुबे ने लिखे हैं जबकि इसे आवाज दी है उदित नारायण और शुभि मिश्रा ने। गाने के वीडियो में पूनम दुबे का हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है। उनके अंदाज से फैंस भी घायल हो रहे हैं। इस गाने के वीडियो को अब तक एक लाख व्‍यूज मिल चुके हैं।

पूनम दुबे भोजपुरी सिनेमा का हैं बड़ा नाम

पूनम दुबे भोजपुरी सिनेमा का हैं बड़ा नाम

बता दें कि सोशल मीडिया पर पूनम दुबे के फैंस उनकी लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। पूनम दुबे भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम हैं। सोशल मीडिया पर भी पूनम दुबे की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। अकेले इंस्टा पर उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब, इंस्टाखग्राम, फेसबुक जैसी साइट्स पर उनके लाखों चाहने वाले हैं। पूनम ने भोजपुरी फिल्मों में कई हिट आइटम सॉन्ग भी किए हैं। वो 'जो जीता वही सिकंदर', 'हमार फर्ज', 'बाबा रंगीला', 'हम हैं जोड़ी नंबर वन', 'रंगदारी टैक्स', 'चना जोर गरम' सहित लगभग 35 भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+