Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bhai Dooj 2022: कार्तिक आर्यन ने इस तरह मनाया भाई दूज, बहन कृतिका के छुए पैर और फिर....

Kartik Aaryan Bhai Dooj 2022: भाई दूज का त्योहार मनाते हुए कार्तिक आर्यन ने अपनी लेटस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कार्तिक अपनी बहन कृतिका के साथ नजर आ रहे हैं।

Kartik Aaryan Bhai Dooj 2022: दिवाली के बाद अब बड़े ही धूमधाम से भाई दूज का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा है। भाई अपनी बहनों के पास टीका लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। भाई दूज का ये त्योहार आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक मनाने में लगे हुए हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी अपनी बहन कृतिका आर्यन के साथ भाई दूज का जश्न मनाया है। भाई दूज का त्योहार मनाते हुए कार्तिक आर्यन ने अपनी लेटस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कार्तिक अपनी बहन कृतिका के साथ नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

कार्तिक आर्यन ने मनाया भाई दूज

कार्तिक आर्यन ने मनाया भाई दूज

भाई दूज के खास मौके पर कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह से कार्तिक आर्यन अपनी बहन कृतिका के साथ भाई दूज का त्योहार सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस दौरान कृतिका भाई दूज के रीति-रिवाजों को ध्यान में रखते हुए अपने भाई कार्तिक आर्यन का तिलक लगा रही हैं। इसके बाद कार्तिक आर्यन अपनी बड़ी बहन के पैर छूकर उसका आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।

बहन कृतिका के साथ शेयर कीं तस्वीरें

बहन कृतिका के साथ शेयर कीं तस्वीरें

इन तस्वीरों में कार्तिक आर्यन और उनकी बहन कृतिका आर्यन, दोनों ही सिंपल और ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आ रहे हैं। सिंपल सलवार सूट में कृतिका आर्यन बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं जबकि कैजुएल लुक में कार्तिक आर्यन भी काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कार्तिक आर्यन ने सभी लोगों को भाई दूज की शुभकामनाएं भी दी हैं।

लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन की ये लेटेस्ट तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। लोगों को कार्तिक और उनकी बहन की ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं। लोग इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं कार्तिक आर्यन के फैंस के अनुसार इन फोटोज को देखने के बाद ये साफ कहा जा सकता है कि कार्तिक अपनी परंपराओं को अच्छे तरीके से निभाते हैं।

कार्तिक की फीमेल फॉलोइंग है बहुत ज्यादा

कार्तिक की फीमेल फॉलोइंग है बहुत ज्यादा

फिल्म 'भूल भुलैया 2' के सुपरहिट होने के बाद से मूवी के लीड हीरो कार्तिक आर्यन लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी हो गई है। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'आशिकी 3' की भी आधिकारिक घोषणा कर दी है। यहां तक कि एक्टर कार्तिक आर्यन की फीमेल फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

इन फिल्मों में आएंगे नजर

कार्तिक आर्यन जल्द ही एकसाथ कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जानकारी के अनुसार साल 2023 की शुरुआत में कार्तिक की फिल्म शहजादा रिलीज होगी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ एक्ट्रेस कृति सेनन दिखाई देंगी। इसके बाद कार्तिक आर्यन 'सत्य प्रेम की कथा', 'फ्रेडी', 'आशिकी 3' और डायरेक्टर कबीर खान की अनटाइटल फिल्म में नजर आएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+