लोगों ने 'अंगूरी भाभी' को बिकिनी में देखा, रास नहीं आया साड़ी वाली 'बौड़म' भाभी का हॉट अवतार और फिर...
Anguri Bhabhi interview: 'भभूती जी... एकदम सही पकड़े हैं...' तिवारी जी की 'बौड़म' बीवी और विभूती नारायण मिश्रा की फेवरेट भाभी अंगूरी का तगड़ा फैन बेस है। 'भाभीजी घर पर हैं' सीरियल में लोगों की पसंदीदा 'अंगूरी भाभी' का जलवा ही कुछ अलग है। शिल्पा शिंदे ने जिस तरह से इस भूमिका को निभाया था, उन्हें रीप्लेस करके शुभांगी अत्रे ने इस रोल में जान ही डाल दी। शुभांगी को लोग भाभीजी के रोल में बेहद पसंद करते हैं। लेकिन कई बार पर्सनल जिंदगी के लिये ये सब काफी भारी पड़ जाता है। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने तब किया, जब लोगों ने उन्हें बिकिनी में देखा।
'सही पकड़े हैं भभूती जी...'
साड़ी पहने और मांग में सिंदूर लगाए 'बौड़म' अंगूरी भाभी तो सबकी फेवरेट भाभी हैं। जिस तरह से उन्हें एक बार में कुछ समझ नहीं आता और भोलेपन में वो कहती हैं- 'सही पकड़े हैं भरभूती जी...' वो दिल को छू जाता है। अंगूरी भाभी का अंदाज ही कुछ ऐसा है। लेकिन अगर साड़ी पहने भोली-भाली अंगूरी भाभी का हॉट अवतार लोगों को दिखे, तो आप समझ ही सकते हैं उनका रिएक्शन कैसा होगा।

सन टैनिंग का मजा लेती दिखीं अंगूरी
ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस के साथ तब हुआ, जब वो समंदर किनारे अपने कंफर्ट जोन में बैठी बिकिनी में सन टैनिंग का मजा ले रही थीं। अब ये बात अंगूरी या उन्हें पर्सनली जानने वालों के लिए तो नॉर्मल थी कि शो से इतर अपनी पर्सनल जिंदगी में अभिनेत्री कैसे रहती हैं। लेकिन लगता है फैंस को ये बिल्कुल भी रास नहीं आया कि एक्ट्रेस ऐसे कपड़े कैसे पहन सकती हैं और उन्होंने एक्ट्रेस को बुरा भला कहते हुए उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया।
क्या बोलीं शुभांगी अत्रे?
अब ये बात एक्ट्रेस को कैसी लगी और उन्होंने इन सबसे डील कैसे किया, खुद एक्ट्रेस ने एनबीटी को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है। अंगूर भाभी उर्फ शुभांगी ने बताया कि लोगों को वे बस साड़ी में ही पसंद आती हैं। जाहिर सी बात है शो में हर वक्त हमारी बौड़म भाभी साड़ी पहने हुए होती हैं। ऐसे में लोगों के लिए उन्हें वेस्टर्न में देखना थोड़ा मुश्किल तो होगी ही।
'छप्पन भोग थाली की तरह है किरदार'
शुभांगी आगे कहती हैं कि कपड़ों को लेकर उन्हें काफी जज किया जाने लगा है। एक्ट्रेस ने बताया कि अंगूरी भाभी का किरदार छप्पन भोग थाली की तरह है। जैसे छप्पन भोग थाली में तरह-तरह के पकवान होते हैं वैसे ही इस किरदार में भी तरह-तरह की भावनाएं छिपी हुई हैं। शुभांगी बताती हैं कि लोगों से जब वे मिलती हैं तो उन्हें उनके मुंह से सही पकड़े हैं सुनना होता है।












Click it and Unblock the Notifications