फिल्म 'जय संतोषी मां' की लीड एक्ट्रेस बेला बोस का हुआ निधन, एक्टिंग के अलावा डांसिंग का भी था हुनर
Bela Bose Passed Away: दिवंगत एक्ट्रेस बेला बोस को बड़ा ब्रेक राज कपूर के साथ डांस करने के बाद मिला था। दोनों ने एकसाथ 'मैं नशे में हूं' गाने पर डांस किया था।

Bela Bose Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। फेमस एक्ट्रेस और क्लासिकल डांसर बेला बोस का निधन हो गया है। 81 वर्षीय एक्ट्रेस बेला बोस ने एक्टिंग के साथ साथ क्लासिकल मणिपुरी डांस फॉर्म में भी ट्रेनिंग ले रखी थी। आपको बता दें कि एक्ट्रेस बेला बोस ने साल 1950 से 1980 तक इंडस्ट्री में जमकर काम किया था। उन्होंने 'जीने की राह', 'जय संतोषी मां' जैंसी फिल्मों में लीड हीरोइन का रोल निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई थी। जानकारी के अनुसार बेला बोस ने 200 से ज्यादा हिंदी और क्षेत्रीय भारतीय फिल्मों में काम किया है। वह अरुणा ईरानी और हेलेन के साथ जानी-मानी डांसर के रूप में भी लोगों के सामने आई थीं। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं जिसके चलते उनका निधन हो गया।
21 साल की उम्र से शुरू की थी एक्टिंग
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिवंगत एक्ट्रेस बेला बोस को बड़ा ब्रेक राज कपूर के साथ डांस करने के बाद मिला था। दोनों ने एकसाथ 'मैं नशे में हूं' गाने पर डांस किया था। दोनों की ये फिल्म साल 1959 में रिलीज हुई थी। एक्ट्रेस बेला बोस ने पहला लीडिंग रोल 21 साल की उम्र में 1962 की फिल्म 'सौतेला भाई' में किया था। इस फिल्म में उनके साथ शानदार एक्टर गुरु दत्त नजर आए थे। बेला बोस एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ साथ शानदार क्लासिकल डांसर भी थीं। वह कविताएं भी लिखती थीं। इसके अलावा उन्हें पेंटिंग का भी शौक था। वह नेशनल लेवल स्विमर भी थीं। बेला बोस ने फिल्ममेकर असीस कुमार से शादी की थी।
परिवार का पेट पालने के लिए आई थीं मुंबई
एक्ट्रेस बेला बोस का जन्म कोलकाता में हुआ था। उनके पिता का कपड़े का बिजनेस था जबकि उनकी मां हाउस वाइफ थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बाद में उनका परिवार दिवालिया हो गया था। इसके बाद ही वह पैसे कमाने के लिए मुंबई आ गई थीं। वह अपने साथ अपने परिवार को भी लेकर आई थीं। लेकिन मुंबई आते ही एक एक्सीडेंट में उनके पापा की मौत हो गई। उनके पूरे परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। उन्होंने खुद पैसे कमाकर परिवार का पेट भरने की कोशिश की। धीरे-धीरे वह एक अच्छी एक्ट्रेस बन गईं। वह अपने पीछे अपने बेटे, बेटी और नाती-पोतों को छोड़ गई हैं।
-
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील












Click it and Unblock the Notifications