शादी के लिए कैटरीना ने यूं ही नहीं भरी हामी, विक्की कौशल के सामने रखी थी ये एक शर्त: दोस्त का खुलासा
मुंबई, 13 दिसंबर। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर के एक होटल में शादी की। राजस्थान के मशहूर और लग्जरी होटल सिक्स सेंसेज फोर्ट में इस बॉलीवुड कपल ने गिने चुने मेहमानों के बीच सात फेरे लिए और अब वह परिवार के साथ मुंबई लौट चुके हैं। इससे पहले बॉलीवुड की शायद ही कोई शादी रही होगी जिसको लेकर समारोह से पहले तक कई तरह के रूमर्स सामने आए। इस बीच सोशल मीडिया पर कैटरीना और विक्की कौशल की तस्वीरें खूब प्यार बंटोर रही हैं।

यूं ही कैटरीना ने नहीं बोली थी 'हां'
बॉलीवुड हो या खेल जगत, हर तरफ से विक्की और कैटरीना को शादी के लिए बधाई संदेश मिल रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की लव स्टोरी को लेकर भी लोग काफी इंटरनेट पर सर्च मार रहे हैं। आपको बता दें कि कैटरीना ने यूं ही शादी के लिए हां नहीं बोल दी थी, उन्होंने विक्की कौशल के सामने एक शर्त रखी थी। हाल ही में कैटरीना के एक दोस्त ने इसका खुलासा किया।

कैटरीना ने किया बड़ा खुलासा
कैटरीना और विक्की कौशल की शादी के बाद अब एक्ट्रेस के एक दोस्त ने दोनों के रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा किया है। नाम छिपाने की शर्त पर दोस्त ने बताया, ' उनकी मुलाकात, प्यार, रोमांस, शादी...ये सब अचानक हुआ। विक्की कौशल ने अपने दो महीने के रिश्ते के साथ फैसला किया कि यह (कैटरीना) वही महिला है जिसके साथ वह अपना जीवन बिताना चाहते हैं। हालांकि कैटरीना इसे लेकर ज्यादा श्योर नहीं थी'।

रणबीर से ब्रेकअप के दर्द में थीं कैटरीना
दोस्त के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अभी भी रणबीर कपूर के साथ अपने ब्रेकअप के दर्द को लेकर आहत थीं। वह विक्की को पसंद जरूर करती थीं, लेकिन उन्हें थोड़ा और टाइम चाहिए था। वहीं, विक्की कौशल के पास इंतजार करने के अलावा और कोई चारा नहीं था। एक्ट्रेस के दोस्त ने खुलासा किया कि विक्की ने तब तक कैटरीना कैफ का पीछा किया जब तक उन्होंने शादी के लिए हां नहीं कह दी।

कैटरीना ने रखी थी ये शर्त
दोस्त ने कहा, हालांकि कैटरीना ने शादी के लिए हां बोलने से पहले विक्की के सामने एक शर्त रख दी। शर्त ये थी कि विक्की कौशल को कैटरीना की मां और भाई-बहनों को भी वही प्यार और सम्मान देना होगा, जो वह एक्ट्रेस को देते हैं। विक्की को अपने भाई-बहनों के साथ घर के सदस्य की तरह मिलते हुए देखकर कैटरीना सबसे ज्यादा खुश होती है। शादी से पहले कैटरीना का परिवार विक्की कौशल से भी नहीं मिला था, लेकिन अब ऐसा लगता है कि वे विक्की को कई सालों से जानते हैं।

विक्की-कैटरीना से छिपाया गया था ये सच
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के वेडिंग आउटफिट डिजाइन करने वाले फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने कहा कि उन्होंने शादी के जोड़ों को शादी के दिन ही देखा था। वरमाला तक विक्की और कैटरीना ने एक-दूसरे के वेडिंग आउटफिट को नहीं देखा था। दोनों ने एक-दूसरे को शादी के जोड़ों में पहली बार वरमाला में ही देखा था।

विक्की-कैटरीना ने भेजे रिटर्न गिफ्ट्स
अपने प्यार को मुकाम तक पहुंचाने के बाद अब ये शादीशुदा जोड़ा दोस्तों तक थैक्यू नोट के साथ गिफ्ट पहुंचा रहा है। बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत को भी विक्की-कैटरीना ने रिटर्न गिफ्ट भेजा है, जिसकी तस्वीरें कंगना ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर की थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शादी के बाद विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपने मुंबई स्थित घर में लौट चुके हैं। अब कौशल फैमिली शादी में गिफ्ट भेजने वालों को रिटर्न गिफ्ट दे रही हैं।
यह भी पढ़ें: कैट-विक्की की शादी के राइट्स को लेकर अमेजन प्राइम का बयान, बताया क्या है सच?












Click it and Unblock the Notifications