सागरिका घाटगे से पहले इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे जहीर खान, लिव इन में रहे और फिर दिया ऐसा धोखा!

Zaheer Khan Affair: IPL 2025 के धमाकेदार माहौल के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे (Sagarika Ghatge) के घर पर किलकारियां गूंज उठी हैं। ये कपल पहली बार पैरेंट्स बने हैं।

जहीर खान और सागरिका घाटगे बनें पैरेंट्स
जहीर खान और सागरिका घाटगे ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर करते हुए लोगों को ये गुड न्यूज दी है। आपको बता दें कि ये कपल शादी के 8 साल बाद पहली बार पैरेंट्स बने हैं। उन्होंने अपने बेटे के नाम का फतेहसिंह खान रखा है।

Zaheer Khan Affair

जहीर ने सागरिका से 2017 में शादी की थी

-आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक जहीर खान और सागरिका घाटगे को पैरेंट्स बनने पर जमकर बधाइयां दे रहे हैं। आपको बता दें कि जहीर खान ने सागरिका से साल 2017 में शादी की थी। उससे पहले जही खान किसी और बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर रहे थे।

-एक समय था जब जहीर खान खेल के मैदान पर गेंदों से जादू बिखरते थे। वहीं मैदान से बाहर भी उनकी दीवानगी कम नहीं थी। वह अपने लुक्स और फैशनेबल स्टाइल के लिए लोगों क बीच चर्चा का विषय बने रहते थे। लड़कियां उनकी दीवानी थीं।

ईशा शरवानी के प्यार में पागल थे जहीर खान

-जहीर खान अपने अफेयर्स के लिए भी सुर्खियों में छाए रहे हैं। सागरिका घाटगे से शादी करने से पहले जहीर खान बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शरवानी के प्यार में पागल थे। ईशा शरवानी किसना और लक बाई चांस जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जहीर खान और ईशा शरवानी ने करीब 8 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। इस दौरान दोनों लिव इन में भी रहते थे। हालांकि ये रिश्ता शादी के बंधन तक नहीं पहुंच पाया था। दोनों ने अचानक ही ब्रेकअप कर लिया था लेकिन इसका कारण कभी सामने नहीं आया।

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जहीर खान और ईशा शरवानी साल 2005 में एक फंक्शन के दौरान मिले थे। इसके बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। फिर ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई थी। बताया जाता है कि दोनों ने एक-दूसरे को प्रपोज भी किया था जिसके बाद आठ साल तक दोनों रिलेशन में रहे थे।

वर्ल्ड कप 2011 के बाद अलग हो गए थे जहीर-ईशा

-अपना रिश्ता ऑफिशियल करने के बाद जहीर खान और ईशा शरवानी अक्सर पार्टियों और इवेंट्स में एकसाथ नजर आते थे। दोनों पार्टीज में एकसाथ एंट्री करते थे और एकसाथ ही निकलते थे। इसके बाद ये कहा जाने लगा था कि जहीर और ईशा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

-लंबे समय तक अफेयर में रहने के दौरान जहीर खान और ईशा शरवानी, लिव इन में रहने लगे थे। कुछ साल तक दोनों एकसाथ रहते थे। फिर दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक भी कर दिया था। वहीं साल 2011 के वर्ल्ड कप के दौरान ऐसी खबरें आईं कि दोनों की शादी होने वाली है, लेकिन इस टूर्नामेंट के कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए थे।

क्या जहीर खान ने ईशा शरवानी को दिया था धोखा?

-ईशा शरवानी से ब्रेकअप को लेकर जहीर खान ने कैमरे के सामने कभी कुछ नहीं कहा। लेकिन ईशा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वह अभी भी जहीर खान को अपना दोस्त मानती हैं और वो लोग हमेशा दोस्त बने रहेंगे।

-कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि जहीर खान ने ही ईशा शरवानी को छडोड़ने का फैसला किया था। जहीर ही इस रिश्ते से बारर निकलना चाहते थे। यहां तक भी कहा गया था कि जहीर खान ने ईशा शरवानी को धोखा दिया था।

-मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि उन्होंने अपने गेम पर फोकस करने के लिए ईशा से अलग होने का फैसला किया था। ये भी कहा गया था कि दोनों के बीच कोई और आ गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+