BB OTT: कौन सा माल फूंका है? मनीषा के फैन्स ने कृष्णा और बिग बॉस के मेकर्स को जमकर लताड़ा
Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी में बीते शनिवार को 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान नहीं दिखे। सलमान किसी काम की वजह से नहीं आए और उनकी जगह कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने बतौर होस्ट एपिसोड शूट किया। इसमें घरवालों को सीजन लॉन्च के वीडियो-विजुअल्स दिखाए गए।
कृष्णा अभिषेक ने हर कंटेस्टेंट को सलमान खान के साथ स्टेज पर कही गई बातों का वीडियो दिखाया और कहा कि बातों के अनुसार पर्सनालिटी नहीं दिख रही। शो में दूसरा व्यक्तित्व ही बाहर आ रहा है। शो में इंटरटैनमेंट का तड़का लगाने वाली मनीषा रानी का नाम भी इनमें था।

मनीषा को कहा गया कि आपने शो में भरपूर इंटरटैनमेंट देने की बात कही थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं दिख रहा। आपकी फनी साइड में कमी देखने को मिली है। पहले दिन वाली मनीषा अब बदल गई है। कृष्णा की इस बात को लेकर मनीषा रानी के फैन्स ट्विटर पर भड़क गए और कृष्णा की क्लास लगा दी।
फैन्स का मानना है कि जितनी जरूरत है, उतना इंटरटैनमेंट मनीषा अब भी कर रही है। कोई उसके साथ झगड़ा करेगा तो वह भी जवाब देगी। उस समय इंटरटैनमेंट का कोई मतलब नहीं रह जाता है। मनीषा से ज्यादा इंटरटेनिंग इस घर में अब भी कोई नहीं है। बिग बॉस अपडेट देने वाले कई ट्विटर हैंडल्स ने भी कृष्णा की बातों पर असहमति जताई और कहा कि वीकेंड का वार एपिसोड में कृष्णा बिलकुल बोरिंग थे।
उधर बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट मनु पंजाबी ने मेकर्स को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जानबूझकर मनीषा को टारगेट किया जा रहा है। उसे साइडलाइन करने का प्रयास किया जा रहा है। अपने यूट्यूब चैनल पर मनु पंजाबी ने कहा कि हर साल बिग बॉस के मेकर्स कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ ऐसा करते हैं।
मनीषा फैन्स का मानना है कि सबसे ज्यादा इंटरटेनिंग अब भी मनीषा है। अगर उसकी फनी साइड देखनी है, तो अभिषेक के साथ कई वीडियो ऐसे हैं, जिनको देखने के बाद आपकी हँसी नहीं रुकने वाली है। शनिवार के एपिसोड के बाद मनीषा फैन्स ने कृष्णा और बिग बॉस ओटीटी के मेकर्स को जमकर खरी-खोटी सुनाई। कई फैन्स ने यह आरोप भी लगाया कि पूजा भट्ट की हर बात पर पर्दा डालकर उनको सपोर्ट किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications