बंगाली एक्ट्रेस को धमकी देने वाला 'सनकी' गिरफ्तार, 2 बार पहले भी जा चुका है जेल
कोलकाता, 01 दिसंबर: बीते कई दिनों से फिल्मी हस्तियों को जान से मारने की धमकी देने के कई मामले सामने आए हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को सोशल मीडिया पर धमकी मिली थी, जिसकी उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी। वहीं अब ऐसे ही एक और मामले में पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल की पुलिस ने बंगाली टीवी और फिल्म एक्ट्रेस अरुणिमा घोष को कथित रूप से मर्डर और रेप की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

दो साल से एक्ट्रेस को कर रहा था परेशान
कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक अरुणिमा ने आरोपी के खिलाफ रेप और मर्डर की धमकियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया की गिरफ्तार आरोपी पिछले दो साल से एक्ट्रेस को परेशान कर रहा है। वह एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी दे रहा था। बीते रविवार की रात वह अभिनेत्री के घर गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि यह तीसरी बार है कि जब आरोपी व्यक्ति को उसी अपराध के लिए गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी मुकेश साव गिरफ्तार
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी मुकेश साव है, जो सर्वे पार्क का रहने वाला है। वह सोशल मीडिया साइट्स पर अभिनेत्री को धमकी देने के आरोप में पहले भी दो बार 11 और 8 दिन के लिए जेल गया था। एक्ट्रेस अरुणिमा ने अपनी शिकायत में मुकेश पर तेजाब से हमला करने की धमकी देने और अश्लील टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया है। कोलकाता पुलिस ने एक्ट्रेस की शिकायत पर रविवार रात को एक्ट्रेस के घर के सामने से गिरफ्तार किया है।

बीते दिनों हुई कई ऐसी घटनाएं
बता दें कि अरुणिमा पहली अभिनेत्री नहीं है जो इस तरह के अपराध का शिकार हुईं है। कुछ हफ्ते पहले हैदराबाद पुलिस ने हैदराबाद के एक पार्क में टॉलीवुड अभिनेत्री शालू चौरसिया पर हमला करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। तेलंगाना के महबूबनगर जिले का रहने वाला आरोपी कोम्मू बाबू फिल्म वर्कर था और बंजारा हिल्स के इंदिरा नगर इलाके में रहता था। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना ने भी ऐसा ही एक शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी।
-
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications