Bappi Lahiri की गणपति चेन ने माइकल जैक्सन को किया था प्रभावित, तब पॉप स्टार ने पूछी थी ये बात
Bappi Lahiri की गणपति चेन ने माइकल जैक्सन को किया था प्रभावित, तब पॉप स्टार ने पूछी थी ये बात
मुंबई, 16 फरवरी। बॉलीवुड के मशहूर म्युजिक डॉयरेक्टर और सिंगर बप्पी लहरी का निधन हो गया। बप्पी लहरी का मंगलवार को 69 साल की उम्र में मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। डिस्को किंग के नाम से मशहूर बप्पी लहरी के दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन भी जबदस्त फैन थे। 1996 में जब माइकल जैक्सन मुंबई आए थे तब वह बप्पी दा से मिले और कहा कि उन्हें डिस्को डांसर का उनका गीत जिमी जिमी बहुत पसंद हैं। ये बात बप्पी लहरी ने खुद शेयर की थी।

गणपति गोल्ड चेन में देख पॉप स्टार ने पूछा था ये सवाल
दरअसल, टीवी के मशहूर द कपिल शर्मा शो में बप्पी लहरी ने माइकल जैक्शन से हुईं अपनी उस मुलाकात का जिक्र किया था और पूरी घटना के बारे में बताया था। बप्पी ने बताया था कि जब माइकल जैक्शन बॉम्बे में आए थे, मैं एक जगह पर बैठा था। माइकल जैक्सन आए और मेरी ये सोने की चेन जिसमें गणपति भगवान का लॉकेट था, उसको देखा और बोले- ओह माय गॉड, शानदार! तुम्हारा नाम क्या है?' मैंने कहा बप्पी लहरी।

माइकल को बप्पी को ये गाना था बहुत पसंद
उसके बाद माइकल ने पूछा तुम संगीतकार हो?' मैंने कहा, 'हां, मैंने डिस्को डांसर किया है।' जैसे ही डिस्को डांसर बोला, वो बोले 'मुझे आपका गाना जिमी जिमी पसंद है।

बप्पी लहरी के पॉपुलर सॉग
बप्पी दा के नाम से मशहूर बप्पी लहरी को 1980 और 1990 के दशक में एक बड़ी सफलता मिली थी। उन्हें आई एम ए डिस्को डांसर, यार बिना चैन कहां रे, तम्मा तम्मा लोगे, कोई यहां नाचे नाचे, ऊह ला ला जैसे गानों के लिए जाना जाता है।

बप्पी दा की किस बीमारी से हुई मौत
बता दें बप्पी अपनी मौत से एक महीने पहले अस्पताल में भर्ती थे। जिस अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, उसके निदेशक डॉक्टर दीपक नामजोशी ने पीटीआई को बताया, बप्पी लहरी एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को अपने घर बुलाने के लिए बुलाया। उसे अस्पताल लाया गया। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं थीं। आधी रात से कुछ समय पहले OSA (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

पीएम मोदी ने बप्पी दा के निधन के बाद किया ये ट्टीट
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत संगीतकार को श्रद्धांजलि दी और ट्वीट किया, " बप्पी लहरी जी का संगीत सभी को समेटे हुए था, खूबसूरती से विविध भावनाओं को व्यक्त करता था। पीढ़ियों के लोग उनके कार्यों से संबंधित हो सकते हैं। उनका जीवंत स्वभाव सभी को याद होगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।" पीएम के अलावा बॉलीवुड हस्तियां और उनके लाखों फैस बप्पी लहरी के निधन पर दुखी हैं।












Click it and Unblock the Notifications