Bappi Lahiri Family Tree: 'बप्पी दा' के मामा थे किशोर कुमार, जानिए गायक के पूरे परिवार के बारे में

नई दिल्ली, 16 फरवरी। मशहूर सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी ने दुनिया से विदाई ले ली है। उनके निधन से बॉलीवुड समेत पूरा देश दुखी है। बप्पी लहरी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा क्योंकि उनके बेटे बप्पा लॉस एंजेल‍िस में हैं। वो कल इंडिया लौटेंगे, जिसके बाद बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा। बप्पी दा अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

आइए जानते हैं उनके पूरे परिवार के बारे में...

'बप्पी दा' के मामा थे किशोर कुमार

'बप्पी दा' के मामा थे किशोर कुमार

फिल्मी दुनिया में' बप्पी दा' के नाम से मशहूर बप्पी लहरी का जन्म 27 नवंबर, 1952 को कोलकाता में हुआ था। उनके पिता अपरेश लहरी और मां बंसुरी लहरी दोनों ही संगीतकार थे। बप्पी उनके अकेले बेटे थे। उन्हें संगीत का माहौल बचपन से ही मिला था। मशहूर सिंगर किशोर कुमार, एक्टर अशोक कुमार और अनूप कुमार तीनों ही रिश्ते में बप्पी दादा के मामा थे।

चित्राणी लहरी से बप्पी लहरी ने की थी शादी

चित्राणी लहरी से बप्पी लहरी ने की थी शादी

बप्पी लहरी ने 24 जनवरी 1977 को चित्राणी लहरी से विवाह किया था, इस शादी से दोनों के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। बेटे का नाम बप्पा लहरी और बेटी का नाम रीमा लहरी है। रीमा भी गायिका हैं और बेटा भी संगीतकार है। दोनों बच्चों की शादी हो चुकी है। बेटे ने तनीषा लहरी से शादी की है और उनका एक बेटा कृष लहरी है।

पोते ने बप्पी को बताया था बहुत अच्छा इंसान

पोते ने बप्पी को बताया था बहुत अच्छा इंसान

पिछले साल 'इंडियन आइडियल' में बप्पी दा अपने परिवार के साथ शो में शामिल हुए थे। जहां उनके पोते ने एक वीडियो प्ले करके बप्पी दा को अपना आदर्श बताया था और कहा था कि वो जितने अच्छे संगीतकार और गायक हैं उससे कहीं अच्छे वो इंसान और दादू हैं।

पीएम मोदी ने मशहूर सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि "बप्पी लहरी जी का संगीत सर्वांगीण था और विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता था। उनका जीवंत स्वभाव सभी को याद रहेगा। उनके निधन से दुखी हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+