देर रात बांग्लादेशी एक्ट्रेस मेघना आलम के घर पर छापा, पुलिस ने जेल में डाला, जानें क्या हुआ उनके साथ
Bangladesh Actress Meghna Alam: बांग्लादेशी मॉडल और एक्ट्रेस मेघना आलम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्ट्रेस मेघना आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बांग्लादेशी एक्ट्रेस मेघना आलम गिरफ्तार
बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेघना आलम को देश के कड़े विशेष अधिकार अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। खबर है कि सऊदी अरब के साथ बांग्लादेश के संबंधों को खराब करने की कथित कोशिश के लिए उनको पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में डाला है।

एक्ट्रेस के घर पर छापा मारकर किया गया गिरफ्तार
आपको बता दें कि मेघना आलम की गिरफ्तारी के बाद उनके फैंस काफी नाराज हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश पुलिस की एक स्पेशल यूनिट, डिटेक्टिव ब्रांच (डीबी) ने एक्ट्रेस के घर पर छापा मारा। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। वह फेसबुक पर लाइवस्ट्रीमिंग कर रही थीं और अपनी बेगुनाही का दावा कर रही थीं।
मेघना आलम का वीडियो डिलीट कर दिया गया
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिलाहल उनका वीडियो फेसबुक से हटा दिया गया है। वीडियो में स्थानीय अधिकारियों को खुद को पुलिस बताते हुए अंदर घुसते हुए देखा जा रहा था। इसके बाद 12 मिनट का लाइवस्ट्रीमिंग अचानक ही खत्म हो गया।
-बांग्लादेश के दैनिक अखबार प्रोथोम आलो की रिपोर्ट के अनुसार मेघना आलम को पुलिस ने बिना किसी औपचारिक आरोप के गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट में एक्ट्रेस के कथित अपहरण के लिए बांग्लादेशी अधिकारियों की जमकर आलोचना की गई है। हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि ये रिपोर्ट गलत थी।
एक्ट्रेस को मिली 30 दिन की जेल की सजा
-इसी बीच खबर है कि मेघना आलम की गिरफ्तारी की निगरानी करने वाले शीर्ष डिटेक्टिव ब्रांच अधिकारी को उनके पद से हटा दिया गया है। वहीं मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के कानूनी सलाहकार आसिफ नजरुल ने इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है।
-आसिफ नजरुल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि एक्ट्रेस मेघना आलम को विशेष अधिकार अधिनियम के तहत हिरासत में लेना एक गलती थी। एक्ट्रेस को गिरफ्तारी के अगले दिन ढाका की एक अदालत में पेश किया गया था, जहां उन्हें 30 दिन की जेल की सजा सुनाई गई है।
सऊदी अरब के पूर्व राजदूत से मेघना आलम का अफेयर
-मेघना आलम ने हाल ही में फेसबुक पोस्ट में खुलासा किया था कि उनका अफेयर बांग्लादेश में सऊदी अरब के पूर्व राजदूत इस्सा यूसुफ से था। उन्होंने आरोप लगाया था कि यूसुफ अब पुलिस की मदद लेकर उन्हें डरा रहे हैं।
-वहीं मेघना आलम का दावा है कि उन्हें राजनयिक के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक रूप से उजागर करने से रोकने के लिए गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि सऊदी अरब के पूर्व राजदूत इस्सा यूसुफ ढाका में राजदूत रहते हुए मेघना के करीब आए थे। दोनों के बीच अफेयर भी शुरू हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications