Bade Miyan Chote Miyan का एक्शन पैक टीजर हुआ रिलीज, देखें अक्षय और टाइगर का डबल धमाल
मुंबई, 08 फरवरी। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। जी हा, अगले साल यानी 2023 के दिसंबर तक अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपने एक्शन से फैंस के होश उड़ाने वाले हैं। इनकी फिल्म फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का टीजर आज यानी मंगलवार को सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया। दो मिनट के टीजर में अक्षय और टाइगर ने अपने एक्शन सीन का छोटा से नमूना दिखाया है। यह पहली बार है जब अक्षय और टाइगर श्रॉफ का कोलैब्रेशन होने वाला है।

पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे अक्षय-टाइगर
आपको बता दें कि इस 'बड़े मियां छोटे मियां' को फिल्म निर्माता अली अब्बास जफर द्वारा डायरेक्ट किया गया है, यह फुर एक्शन पैक फिल्म होगी। टाइगर श्रॉफ पहली बार ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'वॉर' में नजर आए थे, ये भी एक एक्शन मूवी थी जिसे दर्शकों ने अपना खूब प्यार दिया। वहीं अब वाशु भगनानी द्वारा अमिताभ बच्चन और गोविंदा स्टारर 1998 में आई फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का ही अपग्रेड वर्जन हैं।

'बड़े मियां छोटे मियां' का नया अवतार
1998 की 'बड़े मियां छोटे मियां' को मशहूर डेविड धवन ने निर्देशित किया था। नई एक्शन फ्रैंचाइजी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम समेत पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होने की उम्मीद है। इस फिल्म को वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और जफर द्वारा बनाया जा रहा है, जिन्होंने फिल्म भी लिखी है।

दिल के बहुत करीब है एक्शन फिल्म
निर्माता वाशु भगनानी ने कहा कि वह 'नई पीढ़ी के दर्शकों' के लिए फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब एक है क्योंकि इसे पहले दो दिग्गजों अमित जी और गोविंदा द्वारा फिल्माया गया है और मेरे पसंदीदा डेविड जी के डायरेक्शन में फिल्म को बनाया गया था। मेरे छोटे मियां 'जैकी' को अली अब्बास जफर के साथ उस जादू को फिर से करते हुए देखना खुशी की बात है, जिनके पास फिल्म के लिए एक शानदार नजरिया है।

एक्टर्स ने शेयर किया टीजर
निर्माता ने एक बयान में कहा, 'मैं अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को 2023 में दर्शकों की नई पीढ़ी के लिए 'हमारे बड़े मियां और छोटे मियां बनने के लिए बहुत एक्साइडेट हूं।' बता दें कि फिल्म का टीजर अक्षय और टाइगर दोनों ने ही अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। टाइगर ने लिखा, डबल एक्शन, डबल धमाका!! तो तैयार बड़े अक्षय कुमार, खिलाड़ियों की तरह दिखाएं हीरोपंती? आप सभी के लिए पेश करने के लिए बहुत उत्साहित, अब तक का सबसे बड़ा एक्शन एंटरटेनर 'बड़े मियां छोटे मियां'।
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार का कपिल शर्मा शो में आने से इनकार, पीएम पर मजाक से जुड़ा वीडियो सामने आने से हैं खफा












Click it and Unblock the Notifications