अक्षय कुमार का कपिल शर्मा शो में आने से इनकार, पीएम पर मजाक से जुड़ा वीडियो सामने आने से हैं खफा

मुंबई, 7 फरवरी: अभिनेता अक्षय कुमार और कपिल शर्मा के बीच अनबन हो जाने की खबर है। जिसके चलते अक्षय ने अपनी आने वाली फिल्म 'बच्चन पांडे' के प्रमोशन के लिए कॉमेडियन कपिल शर्मा के टीवी शो पर जाने से इनकार कर दिया है। ये फिल्म 18 मार्च को होली के मौके पर रिलीज हो रही है लेकिन अक्षय ने निर्माताओं से कह दिया है कि वो शो पर नहीं जाएंगे। दोनों के बीच अनबन की वजह एक वीडियो क्लिप के लीक होने को बताया जा रहा है।

क्या है अक्षय-कपिल का ये मामला

क्या है अक्षय-कपिल का ये मामला

हिन्दुस्तान टाईम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार कुछ समय पहले अपनी फिल्म अतरंगी रे के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो में आए थे। इस दौरान कपिल ने उनके पीएम नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू करने को लेकर मजाक किया। इस इंटरव्यू में अक्षय ने पीएम से पूछा था कि आम काटकर खाते हैं या चूसकर। दोनों के बीच इस बातचीत का एक वीडियो क्लिप सामने आया है, ये शो में नहीं दिखा था लेकिन कुछ दिन पहले ये वीडियो सामने आया है।

अक्षय ने किया था इसे हिस्से को ना दिखाने का अनुरोध

अक्षय ने किया था इसे हिस्से को ना दिखाने का अनुरोध

जानकारी के मुताबिक, अक्षय कुमार ने चैनल से गुजारिश की थी कि कपिल के साथ इस बातचीत को दिखाया नहीं जाए। अक्षय कुमार ने इसमें प्रधानमंत्री पर मजाक होने की वजह से चैनल से कहा था कि इस हिस्से को प्रसारित ना करें। इसको चैनल ने मान भी लिया था लेकिन बाद में ये हिस्सा लीक हो गया और सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो गया। ऐसे में अक्षय कुमार इसे प्रोफेशनल सोच के खिलाफ मान रहे हैं और काफी ज्यादा खफा बताए जाते हैं। उनकी ओर से चैनल और कपिल से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

फिलहाल कपिल शर्मा शो पर फिल्म का प्रमोशन टला

कपिल शर्मा और अक्षय कुमार के बीच इस अनबन की वजह से बच्चन पांडे का प्रमोशन टल गया है। फिलहाल इस शो की शूटिंग को टाल दिया गया है। फिल्म निर्माताओं को उम्मीद है कि जल्द ही अक्षय और कपिल के बीच सब कुछ सुलझ जाएगा जिसके बाद वो शो में आएंगे। फरहाद समजी की इस फिल्म में अक्षय के अलावा कृति सेनन और जैकलीन फर्नाडिज भी मुख्य किरदारों में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+