'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज डेट बदली, मेकर्स का बड़ा फैसला, अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
Bade Miyan Chote Miyan Release Date Change: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। लोग बड़ी ही बेसब्री से उनकी फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
'बड़े मियां छोटे मियां' 10 अप्रैल को नहीं होगी रिलीज
वहीं अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ लंबे समय से इस फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। आगामी 10 अप्रैल 2024 को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन ठीक एक दिन पहले ही फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया गया है। खबर है अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बड़े मियां छोटे मियां' अब 10 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी।

ईद के दिन रिलीज होगी फिल्म
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म की रिलीज डेट के आगे बढ़ने की खबर सुनकर फैंस को निराश हो गए हैं। लेकिन फिल्म के लिए मेकर्स ज्यादा इंतजार नहीं करवा रहे हैं। खबर है कि अब ये फिल्म 10 अप्रैल की जगह 11 अप्रैल 2024 (ईद के दिन) को रिलीज होगी।
फिल्म के पेड प्रिव्यू शोज नहीं चलाए जाएंगे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ हाल ही में अपनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के प्रमोशन के लिए यूएई पहुंचे थे, जहां उन्होंने फैंस को एडवांस में ईद मुबारक कहा था। इस दौरान उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि फिल्म की रिलीज डेट को भी एक दिन आगे बढ़ाकर ईद के खास मौके पर कर दिया गया है। फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने की वजह से अब फिल्म के पेड प्रिव्यू शोज नहीं चलाए जाएंगे। दर्शकों को अब ये फिल्म सीधे सिनेमाघरो में देखनी होगी।
टिकटों के पैसे दर्शकों को वापस दिए जा रहे हैं
बड़े मियां छोटे मियां' की एडवांस बुकिंग के लिए टिकट काउंटर पहले ही खोल दिए गए थे। ऐसे में ओपनिंग डे के लिए फिल्म की टिकट भी बिक चुकी थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की रिलीज डेट के एक दिन आगे बढ़ने की वजह से अब 10 अप्रैल के सभी शोज के लिए एडवांस बुकिंग में बुक किए गए टिकटों के पैसे दर्शकों को मल्टीप्लेक्स मालिकों की तरफ से वापस किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications