Bad Newz: 'बैड न्यूज' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, फिल्म में एक बच्चे के बनेंगे 2 बाप
Bad Newz Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल एक बार फिर से लोगों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। विक्की कौशल अब रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं। विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर फिल्म 'बैड न्यूज' इस समय सुर्खियों में छाई हुई है।
'बैड न्यूज' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज
आपको बता दें कि मेकर्स ने आज यानी 28 जून 2024 को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। वहीं दो दिन पहले ही फिल्म के लीड हीरो विक्की कौशल ने मूवी की रिलीज डेट भी लोगों को बताई थी। फिल्म बैड न्यूज का ट्रेलर काफी जबरदस्त है और लोगों को ये पसंद आ रहा है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

19 जुलाई 2024 को रिलीज होगी फिल्म
आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बैड न्यूज' आगामी 19 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में जमकर हंसने के सीन्स मौजूद हैं।
फिल्म के पोस्टर ने मचाया था धमाल
दो दिन पहले फिल्म बैड न्यूज की रिलीज डेट सामने आई थी। इसके साथ फिल्म के कुछ पोस्टर भी रिलीज किए गए थे। धर्मा प्रोडक्शन के इंस्टाग्राम पेज पर लिखा गया था- स्टार्ट रोलिंग ड्रम्स..बैड न्यूज का ट्रेलर आ रहा है, जिसे आज रिलीज कर दिया गया है।
एक बच्चे के बनते हैं 2 बाप
फिल्म का ट्रेलर देखकर लगता है कि ये फिल्म सुपरहिट होने वाली है। 'गुड न्यूज' (2019) की तर्ज पर बनी इस फिल्म को थोड़ा स्वाइप कर दिया गया है। इस फिल्म में नेहा धूपिया भी हैं जो एक अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक लड़की दो लड़कों के प्यार में है। जब वो प्रेग्नेंट होती है तो कुछ कॉम्प्लिकेशन के कारण दोनों ही उस बच्चे के बाप बनते हैं।












Click it and Unblock the Notifications