Bad News: मशहूर सिंगर पर टूटा दुखों का पहाड़, हार्टअटैक से पत्नी की मौत, सदमे में फैंस
Hans Raj Hans:एक दुखद खबर संगीत और राजनीति के क्षेत्र से आ रही है, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व सांसद और मशहूर सूफी सिंगर हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर का बुधवार को निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रही थीं, 62 साल की रेशम कौर ने जालंधर के टैगोर अस्पताल में अंतिम सांस ली।
उनके भाई ने कहा कि 'उनकी बहन की मौत हार्ट अटैक से हुई है। वो पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। उनका अंतिम संस्कार आज सफीपुर गांव में होगा।'

आपको बता दें कि सिंगर हंसराज हंस का जन्म 9 अप्रैल 1962 को पंजाब के जालंधर जिले के शफीपुर गांव में हुआ था। हंसराज हंस ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी लोकगीतों और ग़ज़लों से की थी।
"दिल चोरी साड्डा हो गया" से मिली लोकप्रियता (Hans Raj Hans)
वो "नित खैर मंगा", "दिल चोरी साड्डा हो गया", और "ऐ जो सिली सिली" जैसे गीतों से लोगों के दिलों में राज किया है। वो सूफी संगीत के मशहूर गायकों में से एक हैं।
राजनीति के क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाई
संगीत के क्षेत्र में झंडा गड़वाने के बाद उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा, उन्होंने जनवरी 2009 में शिरोमणि अकाली दल की पार्टी ज्वाइन की और जालंधर लोकसभा क्षेत्र से इलेक्शन लड़ा लेकिन इन्हें सफलता नहीं मिली।
दिसंबर 2016 में भाजपा में शामिल हुए थे हंसराज हंस
इसके बाद इन्होंने साल 2014 में अकाली दल छोड़ दिया और साल 2016 में कांग्रेस में शामिल हो गए लेकिन दिसंबर 2016 में इन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। साल 2019 के भारतीय आम चुनाव में, वह उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से चुने गए लेकिन साल 2024 के भाआम चुनाव में, उन्होंने फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र से हार का सामना करना पड़ा।
पद्मश्री से सम्मानित हो चुके हैं हंसराज हंस (Hans Raj Hans)
हंसराज हंस को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। वो पद्मश्री जैसे नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जा चुके हैं। हंसराज हंस का पारिवारिक जीवन भी संगीत से जुड़ा हुआ है। उनके बेटे नवराज हंस भी एक प्रसिद्ध गायक हैं।
हंसराज और रेशम कौर को शादी से दो बेटे हैं (Hans Raj Hans)
आपको बता दें कि हंसराज और रेशम कौर को शादी से दो बेटे-युवराज हंस और नवराज हंस हैं। फिलहाल गायक के पत्नी के निधन से पूरा परिवार और संगीत के क्षेत्र में मातम छाया हुआ है। लोग सोशल मीडिया पर रेशम कौर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर हैं और शोक प्रकट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications