Manisha Koirala: सियासी खानदान,बेइंतहा खूबसूरत लेकिन फिर भी अकेली, 'ILU ILU' गर्ल को नहीं मिला सच्चा प्यार
Manisha Koirala Hindi: भारत का पड़ोसी देश नेपाल इन दिनों लोगों का आक्रोश देख रहा है। लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं, इनकी मांग है कि देश में राजशाही की वापसी हो। ये लोग हिंदू राष्ट्र की मांग कर रहे हैं। साल 2008 में यहां संविधान लागू हुआ था लेकिन इसके बावजूद नेपाली कौम राजशाही को वापस चाहती है।
इसी विरोध के बीच बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री लेकिन मूल रूप से नेपाली मनीषा कोइराला का एक पुराना वीडियो चर्चा में आ गया है, जिसमें वो ये कह रही हैं कि 'नेपाल हमेशा से हिंदू राष्ट्र था, इसे खत्म क्यों किया गया, यहां कभी विरोध नहीं था, लोगों के बीच कभी धर्म को लेकर झगड़े नहीं होते थे।'

जिसकी वजह से मनीषा कोइराला सोशल मीडिया पर चर्चित हो गईं और लोग इस नैसर्गिक सुंदरी की बातें करने लगे, हालांकि आपको बता दें कि मनीषा का ये वीडियो नवंबर 2022 का है और इसका वर्तंमान नेपाल के विरोध से कोई लेना-देना नहीं है।
सुभाष घई की डिस्कवरी हैं मनीषा कोइराला
आप में से अधिकांश लोग ये जानते हैं कि मनीषा कोइराला हिंदी सिनेमा में 'शो मैन' सुभाष घई की डिस्कवरी हैं और वो ही मनीषा को फिल्मों में लेकर आए हैं लेकिन आपको बता दें कि हिंदी सिनेमा में काम करने से पहले मनीषा नेपाली फिल्मों में भी काम कर चुकी थीं। वो नेपाल के राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखती हैं।
मनीषा के दादा नेपाल के पीएम रह चुके हैं
16 अगस्त 1970 को नेपाल के विराटनगर में जन्मीं मनीषा, के पिता प्रकाश कोइराला एक राजनीतिज्ञ, पूर्व कैबिनेट मंत्री और नेपाल के प्रतिनिधि सभा के पूर्व सदस्य रह चुके हैं जबकि उनके दादा बिश्वेश्वर प्रसाद कोइराला 1950 से 1960 के दशक की शुरुआत तक नेपाल के प्रधानमंत्री थे।
मनीषा ने किया बॉलीवुड के हर टॉप सितारे के साथ काम (Manisha Koirala)
एक सियासी फैमिली से ताल्लुक रखने वाली लड़की सिनेजगत की टॉप एक्ट्रेस बनेगी वो भी किसी दूसरे देश की, ये किसी ने सोचा ही नहीं था। लेकिन देखने में बेहद हसीन और प्रतिभाशाली मनीषा ने नंबे के दशक में अपने एक्टिंग के दम पर ना केवल लोकप्रियता हासिल की बल्कि हर टॉप सितारे के साथ काम भी किया।
मनीषा और नाना पाटेकर का रिश्ता मारपीट तक पहुंच गया था!
मनीषा अपनी लाइफस्टाइल और अफेयर्स की वजह से भी काफी चर्चित रही हैं। बॉलीवुड की गलियारों मे खबरें थीं कि मनीषा और दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर दोनों रिलेशनशिप में थे लेकिन ये रिश्ता इसलिए टूटा क्योंकि एक आजाद ख्याल वाली मनीषा को नाना पाटेकर बांधकर रखना चाहते थे। साल 2003 में दोनों अलग हो गए, खबरें थीं कि नाना और मनीषा के बीच में नौबत मार-पीट तक पहुंच गई थी, हालांकि इन दोनों ने कभी भी खुलकर इस बारे में बातें नहीं की।
मनीषा ने 2010 में नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की थी (Manisha Koirala)
किसी जमाने में माधुरी दीक्षित की 'क्लोन' कहलाने वाली मनीषा ने साल 2010 में अचानक से शादी का ऐलान करके सबको बुरी तरह से चौंका दिया था। उन्होंने साल 2010 में नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की थी लेकिन दो साल बाद इनका तलाक हो गया।
'जब रिश्ते में कड़वाहट हो तो अलग हो जाना ही बेहतर'
खास बात ये रही कि 'मनीषा ने पब्लिकली तलाक की जिम्मेदारी खुद पर ली थी और कहा था कि जब रिश्ते में कड़वाहट हो तो अलग हो जाना ही बेहतर है। '
मनीषा को था शराब और पार्टी का नशा
मनीषा के बारे में लोग कहते थे वि वो नाईट पार्टीज और ड्रिंक्स की आदि हैं और इसी वजह से वो किसी भी रिश्ते में बंधकर नहीं रहना चाहती है और इसी वजह से उनका कोई भी रिलेशनशिप लंबा नहीं चला।
सर्वाइकल कैंसर से लड़ी मनीषा ने जंग (Manisha Koirala)
फिलहाल अपने जीवन और करियर के उतार-चढ़ाव से गुजर रहीं मनीषा ने साल 2012 में बताया था कि उन्हें सर्वाइकल कैंसर हुआ है। जिसका इलाज उन्होंने न्यूयार्क में कराया, अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और सही इलाज से मनीषा ने कैंसर से जंग जीत लीं और आज वो बहुत सारे कैंसर पीड़ितों के लिए सोशल वर्क करती हैं। आज वो लोगों के सामने फाइटर के रूप में इंगित होती हैं।
54 साल की मनीषा कोइराला जीवन में अकेली (Manisha Koirala)
इसके बाद मनीषा ने फिर से फिल्मी दुनिया में वापसी की और उनका रूझान इस वक्त आधायात्म की ओर भी हो गया है। 54 साल की मनीषा कोइराला आज एकाकी जीवन बीता रही हैं और अपनी लाइफ में खुश हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'उन्हें प्यार से कोई एतराज नहीं, अगर किसी को मेरी लाइफ में आना होगा तो आ जाएगा लेकिन मैं अपने लिए फिलहाल काफी हूं और बहुत खुश हूं।'












Click it and Unblock the Notifications