बच्चन परिवार के सभी लोगों ने पहन रखी है ये खास अंगूठी, बहू ऐश्वर्या राय के साथ भी किया गया ऐसा काम
Amitabh Bachchan and Aishwarya Rai: इन दिनों पूरा बच्चन परिवार सुर्खियों में छाया हुआ है और इसका मुख्य कारण बहू ऐश्वर्या राय के साथ फैमिली की दूरियां हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच मनमुटाव चल रहा है। वहीं एक्ट्रेस भी अपने ससुरालवालों के साथ नजर नहीं आती हैं।
ज्योतिष और भगवान पर विश्वास करते हं अमिताभ बच्चन
अभिषेक और ऐश्वर्या ने इस मामले में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन इन दिनों बच्चन परिवार को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 82 की उम्र में भी मॉर्डन विचारधारा से प्रभावित हैं लेकिन उन्होंने खुद बताया था कि वह हमेशा से ज्योतिष और भगवान पर विश्वास करते आए हैं।

अमिताभ बच्चन की उंगलियों में कई अंगूठियां
यही कारण है कि आज के डिजीटल युग में भी अमिताभ बच्चन ने अपनी उंगलियों में कई प्रकार की अंगूठियां धारण कर रखी हैं। अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि वह भागवान पर विश्वास करते हैं और हर दिन पूजा पाठ करते हैं। उन्हें ज्योतिष शास्त्र पर काफी भरोसा है। वो मॉर्डन जरूर हैं लेकिन पुराने विचारों को साथ में लेकर चलना पसंद करते हैं।
अभिषेक बच्चन भी पूजा-पाठ से प्रभावित हैं
वहीं अपने पिता की तरह की अभिषेक बच्चन भी भगवान पर विश्वास करते है और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। अभिषेक भी एस्ट्रोलॉजी मानते हैं और अपने पिता की तरह की उंगलियों में कई प्रकार की अंगूठियां पहनते हैं।
अमिताभ बच्चन ने नीलम धारण कर रखा है
अमिताभ बच्चन ने अपनी एक उंगली में नीलम धारण कर रखा है। इसे पहनने का एक खास कारण है और वह इस पर यकीन भी करते हैं। आपको बता दें कि नीलम के बारे में कहा जाता है कि ये किसी को भी फर्श से अर्श तक पहुंचा सकता है। अमिताभ बच्चन ने इसे दिवालिया होने के बाद पहना था। इसके बाद ही बिग बी के करियर में तेजी से बदलाव आया था।
बिग बी ने ओपल और पन्ना भी पहन रखा है
इसके अलावा बिग बी ने ओपल और पन्ना भी पहन रखा है। इसे स्वास्थ्य कारणों की वजह से धारण किया जाता है। आपको बता दें कि पूरे बच्चन परिवार में सभी लोगों ने नीलम पहना हुआ है। इतना ही नहीं घर की बहू ऐश्वर्या राय ने भी अपने दाहिने हाथ में नीलम पहना हुआ है। इसे पहनने के बाद ऐश्वर्या को काफी फायदा मिला था।
बहू ऐश्वर्या राय ने भी पहना नीलम
वहीं अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने अपनी उंगलियों में नीलम और पन्ना पहना हुआ है। पन्ना पहनने के पीछे कहा जाता है कि ये समाज में सम्मान दिलाता है। आपको बता दें कि पूरा बच्चन परिवार काफी धार्मिक है। पूजा-पाठ में परिवार की आस्था साफ नजर आती है।












Click it and Unblock the Notifications