बच्चन परिवार में महिलाओं के लिए बने हैं ये खास नियम, जानें किस पर है पाबंदी, इन चीजों के लिए नहीं मिलती छूट

Bachchan Family: पिछले कुछ समय से पूरा बच्चन परिवार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कहा जा रहा है कि बच्चन परिवार का उनकी बहू ऐश्वर्या राय के साथ मनमुटाव चल रहा है। कई रिपोर्ट्स में तो दावा किया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन जल्द ही पत्नी ऐश्वर्या राय को तलाक देने वाले हैं। हालांकि परिवार ने खुलकर इस बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा है।

घर की महिलाओं को लेकर कई तरह के नियम
वहीं इन दिनों अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का पॉडकास्ट शो में इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस शो में नव्या नवेली अपनी मां श्वेता नंदा और नानी जया बच्चन के साथ बात करती नजर आई हैं। इसी शो में बच्चन परिवार की लाडली बेटी श्वेता नंदा ने खुलासा किया है उनकी फैमिली में घर की महिलाओं को लेकर कई तरह के नियम बने हुए हैं।

Bachchan Family

श्वेता नंदा ने बच्चन परिवार को लेकर किए खुलासे
इससे पहले भी श्वेता नंदा ने बच्चन परिवार को लेकर कई तरह के चौंकाने वाले खुलासे किए थे जिसमें उनकी मांजया बच्चन का गुस्से में फोन तोड़ने से लेकर डांट खाने पर भाई अभिषेक बच्चन के भाग जाने तक की बात शामिल है। श्वेता ने अपनी भाभी ऐश्वर्या राय के बारे में बात करते हुए भी कहा था कि उनकी कई आदतें परिवार वालों को बिल्कुल पसंद नहीं है।

बच्चन परिवार में महिलाओं पर पाबंदी
श्वेता बच्चन ने बच्चन परिवार के बारे में खुलासा करते हुए कहा है- हमारी फैमिली में महिलाओं को लेकर कई तरह की पाबंदियां हैं। इनमें सबसे पहले बालों को लेकर पापा अभिताभ बच्चन को समस्याएं हैं। श्वेता ने कहा- पापा को महिलाओं के सिर पर छोटे बाल बिल्कुल पसंद नहीं। उन्हें महिलाओं का शॉर्ट हेयर कट बिल्कुल नहीं भाता है। वह लंबे बालों वाली महिलाओं को ही पसंद करते हैं।

देर रात तक फोन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं
श्वेता ने बताया- पापा की इस नाराजगी के बाद मां जया बच्चन को हमारे घर की महिलाओं का देर रात तक फोन इस्तेमाल करना बिल्कुल पसंद नहीं है। मां चाहती हैं कि परिवार के सभी लोग रात का डिनर साथ में करें और उस समय कोई भी मोबाइल का इस्तेमाल न करें। इसके अलावा बच्चन परिवार की महिलाओं को शादी के बाद एक्टिंग करने से भी मना किया जाता है।

जया बच्चन ने ऐश्वर्या राय के एक्टिंग करने पर जताई थी आपत्ति
श्वेता बच्चन इससे पहले भी बता चुकी हैं कि उनकी मां जया बच्चन को शादी के बाद ज्यादा काम करने को नहीं मिला था। वहीं जया बच्चन ने बहू ऐश्वर्या राय के काम करने पर भी आपत्ति जताई थी लेकिन ससुर अमिताभ बच्चन ने इसमें कोई मनाही नहीं की थी। हालांकि बच्चन परिवार में महिलाओं के कपड़ों पर किसी तरह की आपत्ति नहीं है। सभी लोग काफी खुले विचारों के हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+