बच्चन खानदान में कौन है सबसे गरीब? कितनी है उस शख्स की कमाई? जानें कौन कितना कमाता है

Bachchan Family Net Worth: इस समय बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अयोध्या में 14.5 करोड़ का प्लॉट खरीदने की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसके अलावा खबर है कि अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में भी कई करोड़ रुपए का दान दिया है। आपको बता दें कि बच्चन खानदान बी टाउन के अमीर परिवारोंमें से एक है। इस खानदान के सभी लोग अच्छी खासी कमाई करते हैं।

अमिताभ बच्चन से लेकर घर की बहू ऐश्वर्या राय या फिर बिग बी की नातिन नव्या नवेली नंदा भी करोड़ों की कमाई कर लेती हैं। वहीं हाल ही में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने भी बॉलीवुड में एंट्री कर ली है और उन्होंने भी अब करोड़ों में कमाई शुरू कर दी है। आइए ऐसे में आपको बताते हैं कि बच्चन खानदान में कौन सबसे गरीब है और कौन सा शख्स कितनी कमाई कर लेता है।

Amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 81 साल की उम्र में भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। वह आज भी अपनी बुलंद आवाज और दमदार एक्टिंग से लगों को अपान दीवाना बना रहे हैं। वह हर साल करोड़ों रुपए की कमाई करते हैं। बिग बी ने अपने करियर की शुरुआत 500 रुपए से की थी लेकिन आज इस उम्र में वह एक फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपए वसूलते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ 3190 करोड़ रुपए है।

ऐश्वर्या राय बच्चन
इसके बाद लिस्ट में दूसरा नाम बच्चन परिवार की बहू यानी लेडी सुपरस्टार ऐश्वर्या राय का है। ऐश्वर्या राय भले ही फिल्मों में कमनजर आती हों लेकिन वह आज भी करोड़ों की कमाई कर लेती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या राय की नेटवर्थ 776 करोड़ रुपए है। फिल्मों के अलावा वह कई नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड एंडोर्समेंट से करोड़ों रुपए वसूलती हैं।

जया बच्चन
लिस्ट में तीसरा नाम अमिताभ बच्चन की पत्नी, पॉलिटिशियन और हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस जया बच्चन का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जया बच्चन की की कुल संपत्ति 640 करोड़ रुपए है। वह राजनीति में सक्रिय हैं और साथ ही वह फिल्मों और विज्ञापनों से भी करोड़ों की कमाई करती हैं।

अभिषेक बच्चन
अमिताभ और जया बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन का इस लिस्ट में चौथे नंबर पर नाम आता है। अभिषेक बच्चन फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से करोड़ों की कमाई करते हैं। उनकी कुल संपत्ति 212 करोड़ रुपए है। अभिषेक बच्चन प्रो कबड्डी टीम और फुटबॉल टीम से भी मोटी कमाई करते हैं।

श्वेता बच्चन
अमिताभ बच्चन की लाडली बेटी श्वेता बच्चन की बात करें तो उनके पास करीब 170 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। श्वेता बच्चन एक कॉलमनिस्ट, लेखिका और मॉडल हैं। श्वेता कई बार मशहूर फैशन डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक करती नजर आती हैं जिससे उन्हें काफी अच्छी खासी कमाई होती है।

नव्या नवेली नंदा
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी अपनी पढ़ाई पूरी कर प्रोफेशनल लाइफ शुरू कर चुकी हैं। नव्या नवेली एक पॉडकास्ट चैनल चलाती हैं जिससे उन्हें काफी अच्छी कमाई होती है। इसके अलावा नव्या नवेली कई बड़े ब्रांड के विज्ञापनों में भी नजर आती है जो कि उनकी मोटी कमाई का एक जरिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नव्या नवेली नंदा की कुल संपत्ति 15 करोड़ रुपए है।

अगस्त्य नंदा
अमिताभ बच्चन की नाती और श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा ने हाल ही में पढ़ाई पूरी कर बॉलीवुड में एंट्री की है। वह कुछ समय पहले ही फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आए हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें अच्छी खासी फीस मिली थी। इसके अलावा अगस्त्य नंदा एक मॉडल के रूप में भी नजर आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ करीब 5 करोड़ रुपए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+