'ऐसा पहली बार देखा...', B Praak ने कालकाजी मंदिर हादसे का बताया आंखो देखा हाल, इस वजह से टूटा स्टेज
B Praak On Kalkaji Incident: दिल्ली के कालकाजी मंदिर में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, आयोजित जागरण के दौरान अचानक मंच ढह गया और इससे एक महिला की मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये हादसा तब हुआ जब स्टेज पर सिंगर बी प्राक मौजूद थे।
दरअसल, कालकाजी मंदिर में देर रात जागरण के दौरान परफॉर्मेंस दे रहे थे। तभी अचानक स्टेज टूटकर गिर गया और मौजूदा 17 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। वहीं इस घटना पर अब बी प्राक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने हादसे पर अपना दुख व्यक्त किया।

बी प्राक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर हादसे का आंखों देखा हाल बताया। सिंगर ने कहा कि, 'मैं बहुत ही ज्यादा दुखी हूं। मेरा मन काफी दुखी है, क्योंकि मैंने ऐसा पहली बार देखा है अपने सामने होता हुए। कालकाजी मंदिर में जो कुछ भी हुआ वह दुख की बात है। जिन्हें भी चोट लगी है मैं उम्मीद करता हूं कि सब ठीक हों। सभी घायल लोग जल्दी ठीक हो जाएं।''
बी प्राक ने आगे कहा कि, ''किसी कार्यक्रम का मैनेजमेंट बहुत ज्यादा जरूरी है। हालांकि, मैनेजमेंट ने लोगों को बहुत समझाने की कोशिश की कि पीछे हो जाइये, लेकिन यह आप सबका मां के लिए प्यार है। मेरे लिए प्यार है। लेकिन हमें आगे से बहुत ज्यादा ध्यान रखने की आवश्यका है। क्योंकि हमारी जान से बढ़कर कुछ भी नहीं है। इसलिए हमें इसका बहुत ध्यान रखना है। इससे बढ़कर दुनिया में कुछ भी नहीं है। जब मां की इच्छा होगी मैं फिर से आऊंगा।''
बी प्राक ने आगे घायल हुए लोगों के लिए कामना की और कहा कि, 'मैं यही उम्मीद करता हूं कि लोग जल्दी से जल्दी ठीक हो जाएं और हां आगे से मैनेजमेंट को इन सबके लिए ध्यान रखने की जरूरत है।' बता दें कि हादसे की खबर मिलते ही राहत और बचाव के लिए मौके पर 3 गाड़ियां पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि आयोजकों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।












Click it and Unblock the Notifications