Ayushmann Khurrana की पत्नी ताहिरा भूलीं अपनी वेडिंग एनिवर्सरी, एक्टर से मांगनी पड़ी माफी

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप की शादी को पूरे 14 साल हो चुके हैं। ऐसे में ताहिरा अपनी वेडिंग एनिवर्सरी भूल गई हैं। जिस पर खुद आयुष्मान खुराना का रिएक्शन सामने आया।

Ayushmann-Tahira Anniversary: आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप अक्सर फैंस को लव गोल्स देते हैं। दोनों के बीच कितनी भी मुश्किलें आई हों लेकिन इसके बावजूद दोनों हमेशा एक दूसरे की ढाल बनकर साथ खड़े रहे हैं। दोनों की इस प्यारी सी लव स्टोरी को काफी लंबा समय हो गया है और शादी को पूरे 14 साल हो चुके हैं। ऐसे में ताहिरा कश्यप अपनी शादी की सालगिरह ही भूल गईं।

ताहिरा कश्यप भूलीं वेडिंग एनिवर्सरी

ताहिरा कश्यप भूलीं वेडिंग एनिवर्सरी

आयुष्मान खुराना का ताहिरा कश्यप बचपन का प्यार है। उन्होंने ताहिरा को अपनी दिल की बात 12 कक्षा में कही थी। जिसके बाद दोनों ने अपनी लव स्टोरी को शादी का नाम दिया। 1 नवंबर 2008 को आयुष्मान खुराना और ताहिरा की शादी हुई थी और आज यानी 1 नवंबर 2022 को शादी को पूरे 14 साल हो गए हैं। ऐसे में ताहिरा ने जल्दबाजी में 31 अक्टूबर को ही शादी की सालगिरह की बधाई दे डाली।

पति आयुष्मान खुराना से मांगनी पड़ी माफी

पति आयुष्मान खुराना से मांगनी पड़ी माफी

ताहिरा कश्यप ने 31 अक्टूबर को आयुष्मान के साथ एक फोटो शेयर कर शादी की सालगिहर की बधाई दी थी। इसके बाद जब उनके इस पोस्ट पर उनकी दोस्त की नजर पड़ी तो उन्होंने याद दिलाया कि सालगिहर की तारीख आखिर क्या है। बस फिर क्या था ताहिरा को अपनी इस गलती की फिर माफी मांगनी पड़ी।

शादी की तारीख दोस्त ने दिलाई याद

शादी की तारीख दोस्त ने दिलाई याद

ताहिरा ने माफी मांगते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी शेयर की। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें किस दोस्त ने शादी की एनिवर्सरी याद दिलाई। पोस्ट शेयर कर उन्होंने कैप्शन पर लिखा, 'जिन भी लोगों ने मेरी गोल्डफिश मेमोरी पर डाउट किया था यहां है प्रूफ मेरी बेस्ट फ्रेंड ने मुझे याद दिलाया है कि आज नहीं कल है एनिवर्सरी। अभी पोस्ट डिलीट नहीं कर रही हूं क्योंकि कल भी विश करना पड़ेगा। सॉरी आयुष्मान।'

आयुष्मान खुराना ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना ने ली चुटकी

ताहिरा के इस पोस्ट के बाद आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक फोटो शेयर की। पोस्ट शेयर कर उन्होंने लिखा, 'Excuse! ताहिरा आज है एनिवर्सरी।' इसके अलावा आयुष्मान ने ताहिर कश्यप के माफी वाले पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- 'अब क्या ही बोलूं 'हैप्पी एनिवर्सरी इन एडवांस।' इस तरह से आयुष्मान ने बड़े ही प्यारे अंदाज में पत्नी ताहिरा के मजे लिए।

आयुष्मान खुराना का वर्क्रफ्रंट

आयुष्मान खुराना का वर्क्रफ्रंट

आयुष्मान खुराना के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल में उनकी फिल्म डॉक्टर जी रिलीज हुई थी। फिल्म को फैंस की ओर से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। अब इसके बाद एक्टर अगले साल फिल्म 2023 में फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में दिखाई देंगे। जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+