Dream Girl 2: अब आशिकों को 'पूजा' का करना होगा और इंतजार, 'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीज डेट बढ़ी आगे

आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब ये इंतजार थोड़ा सा और लंबा होने वाला है।

ayushmann khurrana

Dream Girl 2 Release Date Postponed: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई 'ड्रीम गर्ल' को फैंस ने काफी पसंद किया था। अब इसके दूसरे पार्ट यानी 'ड्रीम गर्ल 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन लगता है अब ये इंतजार थोड़ा सा और लंबा होने वाला है। दरअसल फिल्म की रिलीज डेट में थोड़ा सा बदलाव हुआ है।

इस दिन थिएटर में आएगी 'पूजा'
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 पहले 7 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब मेकर्स ने रिलीज डेट में बदलाव किया है। जिसकी जानकारी खुद आयुष्मान खुराना ने अपने पोस्ट के जरिए फैंस को दी। एक्टर ने पोस्ट में बताया कि उनकी आगामी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 थिएटर में कब दस्तक देगी।

आशिकों के लिए पूजा ने लिखा खत
आयुष्मान खुराना ने अपने चाहने वालों के लिए एक लेटर लिखा, 'मेरे प्रिय आशिक, चार साल बाद आपके दिल का टेलीफोन फिर से रिंग-रिंग होगा। अब इसके लिए तैयारी भी तो शानदार, धमाकेदार और समूचीदार होनी चाहिए ना? तो करो थोड़ा और इंतजार और भेजते रहो अपना ढेर सारा प्यार। अब 7 को साथ में नहीं, पूजा की किस ऑन अगस्त 25'।

फैंस हुुए नाराज
आयुष्मान खुराना ने पोस्ट के साथ कैप्शन पर लिखा, 'पच्चीस बड़ी है मस्त-मस्त, क्योंकि पूजा ड्रीम गर्ल आ रही है'। यानी कि अब ड्रीम गर्ल 2 25 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब एक्टर के इस पोस्ट पर लगातार फैंस अपना रिएक्शन देते हुए नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और उनसे डेट बदलने की वजह पूछ रहे हैं।

ड्रीम गर्ल 2 के किरदार
आपको बता दें कि, फिल्म ड्रीम गर्ल में आयुष्मान खुराना के साथ नुसरत भरूचा नजर आई थीं। लेकिन इस बार नुसरत की जगह ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे लीड रोल में दिखाई देंगी। इसके अलावा फिल्म में परेश रावल, अन्नू कपूर, सीमा पाहवा, विजयराज, ,मनोज जोशी और राजपाल यादव जैसे बड़े सितारे मुख्य किरदार निभाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+