Dream Girl 2 Teaser: 'पूजा' बने आयुष्मान खुराना ने 'पठान' से की नॉटी बातें, फोन पर बताई फिल्म की रिलीज डेट

आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर में पूजा ने पठान से रोमांटिक बातें की। इसके साथ ही अब फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

Dream Girl 2 Teaser Release: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' फैंस को काफी पसंद आई थी। अब फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, अब फैंस का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। जी हां, फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का टीजर रिलीज हो चुका है साथ ही अब फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

Ayushmann Khurrana

रिलीज हुआ ड्रीम गर्ल 2 का टीजर
आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर फिल्म ड्रीम-गर्ल 2 का टीजर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म की रिलीज डेट के बारे बताते हुए नजर आ रहे है। साथ ही वह पूजा के किरदार में नजर आए। वीडियो में वह पठान से फोन पर रोमांटिक बातें करते दिखे। आयुष्मान पठान से कहते हैं कि, मैंने कबसे तुम्हारी आवाज नहीं सुनी, पूरे चार साल हो गए हैं। इसके बाद पठान कहते हैं कि, अब जल्द ही मेरी जवान भी आने वाली है। इसके बाद आयुष्मान बड़े ही नटखट अंदाज में कहते हैं कि, 'और मेरी जवानी'। इसके बाद आयुष्मान फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा करते हैं। वीडियो के अंत में पठान ने पूजा को वेलेंटाइन डे विश भी किया।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
इस पूरी वीडियो में आयुष्मान खुराना का चेहरा रिवील नहीं किया गया। टीजर में एक्टर साड़ी पहने हुए लड़की के रूप में दिखाई दिए। टीजर में आयुष्मान खुराना ये अंदाज देख फैंस यही कयास लगा रहे हैं कि वह एक बार फिर पूजा बनकर सबको एंटरटेन करने वाले हैं। बता दें कि, फिल्म ड्रीम गर्ल 2 7 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जिस तरह फिल्म के पहले पार्ट ने फैंस का दिल जीता था, ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि, इसका दूसरा पार्ट भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+