Ayushmann Khurrana Birthday: कभी ट्रेन में गाना गाते थे आयुष्मान खुराना, अब हैं बॉलीवुड स्टार, जानें कमाई

Ayushmann Khurrana Birthday: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली है। आज के समय में लोग इनकी फिल्मों का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। आपको बता दें कि आयुष्मना खुराना एक बेहतरीने एक्टर होने के साथ साथ सिंगर, वीडियो जॉकी और एंकर भी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अभिनेता आयुष्मान खुराना को बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करते हुए 11 साल हो चुके हैं।

आयुष्मान खुराना का 39वां जन्मदिन
आयुष्मान खुराना आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना की कई फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। हालांकि बॉलीवुड में स्टार बनना आयुष्मान के लिए आसान नहीं रहा। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। चंडीगढ़ के पंजाबी परिवार में जन्मे आयुष्मान खुराना ने काफी मेहनत कर आज ये मुकाम हासिल किया है। आइए उनके जन्मदिन के अवसर पर आपको बताते हैं कि कैसे आयुष्मान खुराना के बॉलीवुड का स्टार बनने के लिए मेहनत की और करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए।

Ayushmann Khurrana

आयुष्मान खुराना कॉलेज में रहे हैं टॉपर
आयुष्मान खुराना का असली नाम निशांत खुराना है। उन्होंने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ से ही की है। वह बचपन से ही पढ़ने में बहुत होशियार थे। कॉलेज में उन्होंने टॉप किया है। चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है। उन्हें बचपन से ही एक्टर बनने का शौक था। कॉलेज के दिनों में वह थिएटर भी करते थे।

टीवी इंडस्ट्री से आयुष्मान ने की थी शुरुआत
आयुष्मान खुराना आज भले ही एक बड़े बॉलीवुड स्टार बन गए हों, लेकिन कभी उन्होंने टीवी की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह एमटीवी रोडीज के सेकेंड सीजन के विनर थे। इसके अलावा उन्होंने इंडियाज गॉट टैलेंट, म्यूजिक का महामुकाबला, एमटीवी रॉक ऑन और जस्ट डांस जैसे टीवी शोज को होस्ट भी किया है। वह कई टीवी सीरियल्स में काम भी कर चुके हैं।

साल 2012 में की थी बॉलीवुड में एंट्री
आयुष्मान खुराना ने साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इससे पहले तक वह मुंबई में बहुत स्ट्रगल करते थे। जब वह चंडीगढ़ से मुंबई स्टार बनने आए थे, तब न उनके पास घर था और न ही पैसे। वह झूठ बोलकर एक दोस्त के साथ उसके होस्टल के कमरे में रहते थे। आयुष्मान खुराना ने एक बार कपिल शर्मा शो में खुद बताया था कि वह ट्रेन में अपने दोस्तों के साथ गाना गाकर पैसा कमाया करते थे।

एक फिल्म के लिए लेते हैं 5 करोड़ रुपए
एक इंटरव्यू में आयुष्मान खुराना ने बताया था- 'विक्की डोनर' के हिट होने के बाद भी मेरी कई फिल्में नहीं चल रही थीं। सब फ्लॉप हो रही थीं। उस समय मैंने एक बैंड बनाया था। मैंने कॉलेज फेस्ट, शादियों में, फैमिली फंक्शन में गाना शुरू किया था। इसलिए मेरे पास बहुत सारी योजनाएं हैं। मेरे पास योजनाओं की कोई कमी नहीं होती है। हालांकि आज के समय में आयुष्मान खुराना करीब 70 करोड़ रुपए के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयुष्‍मान एक फिल्म के लिए 4 से 5 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं और ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 1 से 2 करोड़ रुपये से ज्यादा वसूलते हैं।

आयुष्मान खुराना का कार कलेक्शन
आयुष्मान खुराना एक लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं। उनको रॉयल और लग्जरी गाड़ियों का भी बहुत शौक है। आयुष्मान के पास ऑडी ए6, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज कार, मर्सडिज बेंज-एस क्लास जैसी कई गाड़ियां मौजूद हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+