Dream Girl 2: 'पूजा' बनकर आयुष्मान खुराना ने फिर जीता फैंस का दिल, टिकट बुक करने से पहले पढ़ें रिव्यू

आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 थिएटर में 25 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। एक्टर ने एक बार फिर पूजा बनकर फैंस का दिल जीत लिया है। अब लगातार सोशल मीडिया पर फिल्म देखने के बाद फैंस रिएक्शन दे रहे हैं।

Dream Girl 2 Twitter Review: बॉलीवुड एक्टर आयु्ष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल साल 2019 में रिलीज हुई थी। जिसमें एक्टर ने पूजा बनकर फैंस का दिल जीता था। पिछले साल 2022 में आयुष्मान ने ड्रीम गर्ल के सीक्वल की घोषणा की थी। जिसके बाद से फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब 25 अगस्त को ड्रीम गर्ल 2 थिएटर में लग चुकी है और फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

फैंस ने की आयुष्मान खुराना की तारीफ
राज शांडिल्य के डायरेक्शन में बनी ड्रीम गर्ल 2 आज थिएटर में रिलीज हो चुकी है। फैंस को उम्मीद थी कि एक्टर इस बार फिर से पूजा बनकर धमाल मचाएंगे। हालांकि आयुष्मान खुराना अपनी दमदार एक्टिंग से फिर से फैंस की उम्मीदों पर खड़े उतर पाए। लोग सोशल मीडिया पर फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आय़ुष्मान ने फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग की है।

ayushmann khurrana

सोशल मीडिया पर दिए रिएक्शन
एक यूजर ने ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा, आयुष्मान, परेश रावल, विजय राज और राजपाल यादव की बेहतरीन परफॉर्मेंस का आनंद लेने के लिए फिल्म ड्रीम गर्ल 2 देखें। यह काफी मज़ेदार है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वास्तव में ड्रीम गर्ल 2 को लोगों को देखनी चाहिए। फिल्म में अनन्या पांडे ने भी काफी अच्छी परफॉर्मेंस की है।' यहां देखें लोगों के रिएक्शन

ड्रीम गर्ल 2 के किरदार
बता दें कि, फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की लंबी चौड़ी कास्ट है। इस बार नुसरत भरूचा की जगह अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आईं। इसके अलावा फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, सीमा पाहवा, विजय राज, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, रंजन राज, मनोज जोशी और अन्नू कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां आयुष्मान खुराना अपने पूजा के किरदार के लिए बटोर रहे हैं। अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन फिल्म कितनी कमाई कर पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+