An Action Hero Trailer: आयुष्मान खुराना की 'एन एक्शन हीरो' का ट्रेलर रिलीज, जयदीप अहलावत ने जीत लिया दिल

An Action Hero Trailer: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत की फिल्म एन एक्शन हीरो का 2 मिनट 44 सेकंड का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है।

An Action Hero Trailer: बॉलीवुड के शानदार एक्टर आयुष्मान खुराना एक अलग अंदाज में लोगों के सामने नजर आने वाले हैं। इस बार बड़े पर्दे पर क्यूट से दिखने वाले और ज्यादातर समय मस्ती के मूड में रहने वाले आयुष्मान खुराना मारपीट करते नजर आने वाले हैं। दरअसल आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'एन एक्शन हीरो' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक हीरो का ही रोल निभाते नजर आएंगे लेकिन उनकी फिल्म की शूटिंग के वक्त एक ऐसी घटना घट जाएगी जिसे लेकर उन्हें ढेरो परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आयुष्मान के उसी छिपे हुए किरदार के चारों तरफ फिल्म की कहानी घूम रही है, जो काफी मजेदार है।

ayushmann khurana

'एन एक्शन हीरो' धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत की फिल्म ''एन एक्शन हीरो' का 2 मिनट 44 सेकंड का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक तरफ जहां आयुष्मान खुराना एक्शन हीरो के अंदाज में काफी जंच रहे हैं। वहीं जहदीप अहलावत ने भी पुलिस के किरदार को एक अलग अंदाज दिया है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक हीरो के रोल में हैं इसलिए अपने फिल्मी पर्दे वाला एक्शन करते दिख रहे हैं और वहीं दूसरी तरफ उनके रियल लाइफ का भी अलग एक्शन चल रहा है, जहां वह दुश्मनों से अपनी जान बचाते हुए भागते नजर आ रहे हैं।

आयुष्मान पर जयदीप अहलावत पड़े भारी
इस ट्रेलर में आयुष्मान खुराना के साथ जयदीप अहलावत ने भी अपना दमदार रंग दिखाया है। ट्रेलर को देखने के बाद कहा जा सकता है कि जयदीप अहलावत हर सीन में आयुष्मान को टक्कर देते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में मलाइका अरोड़ा के आइटम सॉन्ग की भी तारीफ हो रही है। मलाइकी की झलक भी इस ट्रेलर में देखी जा सकती है। गाने में मलाइका का कातिलाना अंदाज दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार इस फिल्म में अक्षय कुमार भी कैमियो रोल में नजर आएंगे। आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एक एक्शन हीरो' का के डायरेक्टर अनिरुद्ध अय्यर हैं। ये फिल्म आगामी 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+