इतना सम्मान नहीं दे पाए...मुकेश खन्ना ने बयां किया दर्द! कट्टर सनातनी होने के बाद भी नहीं किए रामलला के दर्शन?
Ayodhya Ram Mandir 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान पूरी अयोध्या नगरी में धूम मची रही। मगर एक बात जिसने सबको चौंकाया वो ये थी कि टीवी पर सालों से भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल रामलला के दर्शन नहीं कर सके।
रामलला के दर्शन ना करने का अरुण गोविल को कितना दुख हुआ, इस बात का जिक्र उन्होंने खुद भी किया। मगर अब अरुण गोविल का दर्द टेलीविजन एक्टर मुकेश खन्ना ने भी बयां किया है। सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर मुकेश खन्ना ने अपनी सारी भड़ास निकाली है।

मुकेश खन्ना अपनी बातों को हमेशा बड़ी ही बेबाकी से रखते हैं। मुद्दा चाहे कुछ भी हो मगर वे अपनी बात खुलेतौर पर सबके सामने रखना जानते हैं। हाल ही में अरुण गोविल के अयोध्या जाने और रामलला के दर्शन ना कर पाने पर एक्टर ने एक पोस्ट डाला है।
पोस्ट में मुकेश खन्ना ने लिखा कि टीवी के राम अरुण गोविल का अयोध्या में मान हुआ सम्मान हुआ। परंतु उन्हें राम लल्ला जी के दर्शन नहीं हुए। उन्हीं के शब्दों में मेरा सपना पूरा हुआ लेकिन राम लल्ला के दर्शन नहीं हुए। कारण नहीं बताया उन्होंने।

लेकिन हम समझ सकते हैं धक्का धुक्की,आयोजकों की मिस मैनेजमेंट हो सकता है कारण। हैरानी है जिसे पूरा देश राम के नाम पर सम्मान देता है उसे आप इतना मान भी नहीं दे पाये कि उनको राम लल्ला जी के दर्शन करा दें। मैं यही सोच कर नहीं गया था प्राण प्रतिष्ठान के मुहूर्त पर !
अब मुकेश खन्ना के इस पोस्ट पर कमेंट्स की बौछार सी लग गई है। हर कोई एक्टर के पोस्ट पर अपने विचार रख रहा है। एक यूजर ने कहा कि मुकेश खन्ना को अटेंशन मिलेगा या फिर नहीं, ये वो पहले से ही जानते थे। दर्शन तो मन में भी हो जाते हैं।
एक अन्य यूजर ने कभी कहा कि अच्छा हुआ आप नहीं गए। आपने बहुत सही निर्णय लिया। हालांकि कई लोगों ने अरुण गोविल को सपोर्ट करते हुए मैनेजमैंट को काफी कोसा। ऐसे लोगों की भी कमेंट सेक्शन में कई कमी नहीं थी, जिन्होंने इसे दुर्भाग्य बताया।












Click it and Unblock the Notifications