Ram Setu Scene: रामायण में कैसे शूट हुआ था 'रामसेतु' वाला सीन? जानिये 'लक्ष्मण' ने इस बारे में क्या बताया...
आज यानी 22 जनवरी को पूरी अयोध्या नगरी जगमगा रही है। श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर कोई उत्साहित है। हर तरफ बस जय श्री राम की ही गूंज है। रामायण धारावाहिक से भी कई सारी चीजें निकलकर सामने आ रही हैं। इस बीच हम आपको एक और दिलचस्प बात बताने जा रहे हैं।
रामानंद सागर की रामायण से जुड़े कई फैक्ट्स लोगों को पता हैं। मगर कई बातें ऐसी हैं, जिनके बारे में किसी को भी नहीं मालूम। आज हम ऐसे ही एक फैक्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनने के बाद आपका भी दिल खुशी से भर जाएगा।

कोरोना काल में जब रामायण को स्टार प्लस पर टेलीकास्ट किया था, तो हर एपिसोड के एंड में लक्ष्मण सुनील लहरी शूटिंग का किस्सा बताते थे। टीवी पर रामसेतु वाला सीन दिखाया गया था तो फिर सुनील लहरी ने इसकी सारी कहानी सुनाई थी।
सुनील लहरी ने रामसेतु वाले सीन को लेकर बताया कि रामानंद सागर ने डेढ़ फीट की लकड़ी के टुकड़े के साथ इस सीन को शूट किया था। उन्होंने कहा कि जब शूट कर रहे थे तो इस बात को लेकर चिंतित थे कि आखिर सामसेतु वाला सीन शूट कैसे होगा। क्योंकि पुल तो बनाया ही नहीं था।
उन्होंने कहा कि सेट पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा था मगर हां एक मिनिएचर जरूर बनाया गया था, जो डेढ़ फीट लंबा और छह इंच चौड़ा था। सुनील लहरी ने आगे बताया कि उस लकड़ी के टुकड़े पर छोटे पत्थर भी चिपकाए थे, जो एकदम असली लग रहे थे। पत्थर चिपका लकड़ी का टुकड़ा छोटा था इसलिए उसे बड़ा दिखाने के लिए अलग एंगल से कैमरा लगाया गया था।
रामानंद सागर ने स्टूडियो के अंदर जो पानी भरा था उसमें असली पत्थर डाले गए थे। ये नीचे डूब गए। इसके बाद उसके ऊपर एक्रेलिक के पत्थर डाले गए। वो हल्के थे और पानी में ऊपर तैरने लगे।












Click it and Unblock the Notifications