'चेहरा कर लिया बर्बाद' लुक को लेकर ट्रोल हुईं आयशा टाकिया, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

Ayesha Takia: बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया कभी फैंस के दिलों पर राज करती थीं। एक वक्त था जब वह अपनी खूबसूरती और क्यूटनेस से फैंस का दिल जीतती थीं। लेकिन बीते कुछ समय से उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी खास एक्टिव नहीं रहती हैं। इस बीच उन्हें लंबे समय बाद मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

फिल्म वॉन्टेड एक्ट्रेस आयशा टाकिया लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं। इस बीच उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान आयशा को पहचानना काफी मुश्किल हुआ। उनका बदला हुआ लुक देखकर फैंस हैरान रह गए। जिसकी वजह से एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल किया गया।

 Ayesha Takia

मुंबई एयरपोर्ट में आयशा टाकिया को उनके बेटे के साथ देखा गया। इस दौरान उनके साथ एक दोस्त भी थी। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू कलर का सूट कैरी किया हुआ था। हालांकि नेटिजेन्स ने आयशा के बदले हुए लुक और बढ़ते वजन को लेकर उन्हें ट्रोल किया। कुछ यूजर्स ने ऐसा भी कहा कि, आयशा ने प्लास्टिक सर्जरी कराकर खुद का चेहरा बेकार कर लिया है।

वहीं कुछ ने कहा कि, 'ये प्लास्टिक सर्जरी की दुकान लग रही है।' वहीं अब एक्ट्रेस ने इस पर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।
आयशा टाकिया पर ट्रोलिंग का असर नहीं पड़ा और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर क्रिप्टिक पोस्ट लिखा। एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, "आप ये कंट्रोल नहीं कर सकते कि लोग आपकी एनर्जी कैसे प्राप्त करते हैं। बस जितना पॉसिबल हो अपना काम ईमानदारी और प्यार के साथ करना जारी रखें।"

बता दें कि, आयशा टाकिया ने कई बड़े एक्टर्स के साथ काम कर इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई थी। उन्होंने अपने करियर में 'टार्ज़न: द वंडर कार', 'वांटेड' और 'दिल मांगे मोर' जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन कुछ समय बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। उन्होंने राजनेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी के साथ कर ली थी। फिलहाल वह अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+