'अवतारः द वे ऑफ वॉटर' ने पहले दिन ही कमाए इतने मिलियन डॉलर, जानें भारत का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Avatar 2 Box Office Collection: फिल्म 'अवतारः द वे ऑफ वॉटर' हॉलीवुड की दूसरी सबसे बेहतरीन ओपनर मूवी बन गई है। भारत में फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन 40 करोड़ रुपये का रहा है।

Avatar 2 Box Office Collection: हॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर जेम्स कैमरून की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अवतारः द वे ऑफ वॉटर' ने गत 16 दिसंबर को सिनेमघारों में रिलीज होते ही अपना जादू चलाना शुरू कर दिया था। जादुई पैंडोरा की दुनिया में फैंस गोते लगाते नजर आ रहे हैं। हालांकि फिल्म के रिलीज होते ही इसके ऑनलाइन लीक होने की खबर भी तेजी से फैल गई थी लेकिन इन सबके बीच भी दर्शक सिनेमाघरों में जाकर फिल्म 'अवतार 2' पर अपना प्यार बरसाना नहीं भूले हैं। फिल्म की पहले ही दिन की कमाई ये बता रही है कि इस मूवी का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' ने दुनियाभर में पहले दिन 124 मिलियन डॉलर का कुल कारोबार किया है। वहीं फिल्म विशेषज्ञों की मानें तो ओपनिंग वीकेंड में ये फिल्म 400 मिलियन डॉलर का आंकड़ा आसानी से पार कर सकती है।

भारत में पहले दिन किया 40 करोड़ का बिजनेस
आपको बता दें कि साल 2009 में रिलीज हुई 'अवतार' पार्ट 1 दर्शकों को खूब पसंद आई थी। यही कारण है कि जब से इस फिल्म के दूसरे पार्ट के बारे में लोगों को पता चला था तब से ही इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। आखिरकार ये फिल्म गत 16 दिसंबर को रिलीज हुई और इसने कमाई के नए रिकॉर्ड्स भी बना लिए। बॉलीरिव्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन की कमाई के बाद फिल्म 'अवतारः द वे ऑफ वॉटर' हॉलीवुड की दूसरी सबसे बेहतरीन ओपनर मूवी बन गई है। फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन 40 करोड़ रुपये का रहा है।

'केजीएफ चैप्टर 2' को नहीं पछाड़ पाई
जानकारी के अनुसार फिल्म 'अवतार 2' का भले ही लोगों बीच बहुत ज्यादा क्रेज है लेकिन यह साउथ की सुपरहिट फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। ई टाइम्स के मुताबिक फिल्म 'अवतार: दे वे ऑफ वॉटर' ने भारत में पहले दिन 40 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। वही फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' ने अपने ओपनिंग डे पर 53 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। ऐसे में कहा जा सकता है कि दर्शकों के बीच हॉलीवुड से ज्यादा साउथ की फिल्मों का जादू चल रहा है।

भारत में फिल्म की खास फैन फॉलोइंग
फिल्म 'अवतार: दे वे ऑफ वॉटर' की फैन फॉलोइंग भारत में बहुत ज्यादा है। फिल्म समीक्षकों के अनुसार इस मूवी का मजा सबसे ज्यादा भारतीय दर्शक ले रहे हैं। भारत के अलग अलग हिस्सों में इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सभी जगहों पर फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन काफी अच्छा रहा है। आंध्रप्रदेश में इस फिल्म ने 10 करोड़, कर्नाटक में 4 करोड़, तमिलनाडु में 3 करोड़, केरल में 2 करोड़ और उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ऐसे में इस फिल्म ने भारत में ही करीब 40 करोड़ रुपए का कारोबार किया है।

चेन्नई में कई जगह नहीं दिखाई जा रही है फिल्म
आपको बता दें कि चेन्नई के थिएटर मालिकों ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' कई सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई है क्योंकि वह लोग डिज्नी स्टूडियो के साथ सही शर्तों पर डील नहीं कर पाए हैं। दरअसल डिज्नी स्टूडियो ही इस फिल्म के राइट्स सिनेमाघरों को बेच रही है। वेट्री थिएटर, एजीएस सिनेमाज और जीके सिनेमाज चेन्नई के कुछ ऐसे फेमस थिएटर हैं जहां फिल्म नहीं चल रही है। ऐसे में चेन्नई में फिल्म 'अवतार' के कई फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा है।

लोगों ने दिया फिल्म का रिव्यू
फिल्म 'अवतार' के पहले पार्ट ने दर्शकों को जबरदस्त 3डी तकनीक से हैरान कर दिया था और 2.9 बिलियन डॉलर की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट के आज रिलीज होते ही शुरुआती समीक्षाएं सामने आ रही हैं। लोग इस फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications